{"_id":"5c647bd9bdec2217fc33ea2b","slug":"mining-mafia-attacked-by-contract-forest-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा वन कर्मी पर खनन माफिया ने किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संविदा वन कर्मी पर खनन माफिया ने किया हमला
Thu, 14 Feb 2019 01:49 AM IST
Madan Singh
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Published by: Madan Singh
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
घायल संविदा वनकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौला रेंज में अवैध खनन रोकने गए संविदा वन कर्मी को खनन माफिया ने अपनी बाइक से टक्कर मार दी। हमले में वन कर्मी गूल में गिर गया और उसके सिर पर चोटें आईं हैं। घायल वन कर्मी को बेस अस्तपाल में भर्ती कराया गया। गश्ती टीम प्रभारी वन दरोगा ने काठगोदाम पुलिस को मामले की तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन
गौला रेंज के वन दरोगा शक्ति पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि बुधवार की शाम को चार बजे वह वन दरोगा धर्मानंद पाठक, संविदा कर्मी गौरव बोरा, चंद्र सिंह रावत, भगत सिंह के साथ विभागीय वाहन संख्या यूके 04-जीए-0235 से गौलापार में गश्त पर थे। कालीचौड़ मंदिर से गोविंद ग्राम आने वाले मुख्य मार्ग पर लाल रंग का टिप्पर संख्या यूके04-सीए-5128 दिखा। टीम को देखकर चालक ने दूसरे रास्ते से वाहन को गांव की ओर मोड़ दिया और भागने लगा।
विज्ञापन
इसी बीच वाहन स्वामी भी बाइक से पीछे आ गया। उसने अपनी बाइक विभागीय वाहन के आगे खड़ी कर टीम का रास्ता रोक लिया। वन कर्मियों ने उतरकर टिप्पर का पीछा किया। टिप्पर के समीप पहुंच चुके संविदा कर्मी गौरव बोरा को आरोपी ने अपनी बाइक से टक्कर मार दी। वन दरोगा के मुताबिक आरोपी पहले भी कई बार उप खनिज चोरी में पकड़ा जा चुका है।एसओ काठगोदाम कमाल हसन ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन