फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Military bags harvested

टेंपो में फौजी का बैग काटा, ढाई लाख के जेवरात चोरी

Fri, 01 May 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 01 May 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन

कालाढूंगी मार्ग पर टेंपो से जा रहे एक फौजी के बैग को काटकर चोरों ने गुरुवार दोपहर ढाई लाख मूल्य के जेवरात उड़ा लिए। फौजी ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस चोरों की तलाश करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन


अल्मोड़ा जिले के भटकोला निवासी फौजी सुरेश सिंह कुपवाड़ा (जम्मू सीमा) में तैनात हैं। उनका परिवार विवेक विहार कालोनी गैस गोदाम रोड स्थित किराए के कमरे में रहता है। फौजी एक शादी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ अल्मोड़ा गया था। गुरुवार दोपहर लौटने पर फौजी अपनी पत्नी सुनीता और दो बच्चों के साथ कालाढूंगी चौराहा स्थित स्टैंड से एक टेंपो में सवार हुआ। टेंपो चालक ने बैग टेंपो में पीछे रखवा दिया था।
विज्ञापन


गैस गोदाम रोड के पास फौजी परिवार टेंपो से उतरा तो बैग कटा हुआ था। फौजी की पत्नी ने बताया कि बैग में ढाई लाख के जेवरात थे। फौजी ने घटना की जानकारी कोतवाली के एसएसआई इंदर सिंह राणा को दी। पुुलिस ने कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी से टेंपो की पहचान करनी शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed