{"_id":"57ae21b14f1c1be15bee6a34","slug":"mb-in-the-two-groups-clash-commotion-five-sue","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबी में दो गुटों में मारपीट, हंगामा, पांच पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमबी में दो गुटों में मारपीट, हंगामा, पांच पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Sat, 13 Aug 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
चीफ प्राक्टर का घेराव करते छात्र
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमबीपीजी कालेज में शुक्रवार को छात्रसंघ के दो पूर्व पदाधिकारियों के बीच मारपीट हो गई। इससे कालेज परिसर में अफरातफरी मच गई। प्राध्यापकों ने दोनों छात्रनेताओं को बीच बचाव कर तितर-बितर किया।
विज्ञापन
बाद में पुलिस फोर्स ने हंगामा कर रहे छात्रों को कालेज से खदेड़ दिया। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
एमबीपीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव की आड़ में छात्रों की अराजकता पर कॉलेज प्रशासन सख्ती से रोक नहीं लगा पा रहा है। छात्रसंघ के संभावित प्रत्याशी चुनाव प्रचार करने के लिए लिंगदोह समिति की सिफारिशों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष रोहन कपकोटी सचिव पद पर हर्षित बिसौती को तथा छात्रसंघ के पूर्व संयुक्त सचिव करन अरोरा पंकज रावत को चुनाव लड़ा रहे हैं। शुक्रवार को दोपहर करीब पौने एक बजे कालेज परिसर में रोहन कपकोटी और करन अरोरा के आमने सामने आने पर विवाद हो गया।
रोहन का आरोप है कि करन ने बिना कारण स्टीकर और पंफ्लेट उसके साथ एडमिशन के लिए आईं छात्राओं के मुंह पर फेंक कर मारे थे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।
बताते हैं कि दोनों पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों के बीच हाथापाई के बाद खूब लात घूसे चले। इससे कालेज परिसर में भगदड़ मच गई। चीफ प्राक्टर डा. आरसी भाकुनी, डा. एसएस उनियाल, डा. कमल पांडेय समेत कई प्राध्यापकों ने मौके पर पहुंचकर छात्र गुटों में बीच बचाव कर छात्रों को तितर-बितर किया।
बाद में पुलिस फोर्स ने हंगामा कर रहे छात्रों को कालेज परिसर से बाहर खदेड़ दिया। बताते हैं कि छात्रों में बीच बचाव के दौरान किसी ने चीफ प्राक्टर डा. भाकुनी की टीशर्ट का कालर पकड़ कर खींच लिया जिस पर उनकी छात्रनेताओं से तीखी नोक झोंक हुई।
इधर, बाद में छात्रों के दोनों पक्ष भोटिया पड़ाव चौकी पहुंचे तथा घटना के संबंध में अपनी अपनी तहरीर पुलिस को दी। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी डीएन गोस्वामी ने बताया कि करन अरोरा की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर अर्पित बिसोती और रोहन कपकोटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
रोहन कपकोटी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर करन अरोरा, सुलभ बत्रा और पवन ऐरी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
एबीवीपी के नीरज का प्राचार्य कक्ष के सामने धरना प्रदर्शन
छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी से अध्यक्ष पद के दावेदार नीरज मेहरा ने भी सेमेस्टर परीक्षा की तिथि बढ़ाने एवं एमएससी में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर प्राचार्य कक्ष के सामने धरना देकर प्रदर्शन किया।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जगदीश बिष्ट और एबीवीपी कार्यकर्ताओं का कहना था कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होंगी धरना प्रदर्शन खत्म नहीं होगा। चीफ प्राक्टर डा. आरसी भाकुनी एवं डा. कमल पांडे ने उन्हें समझा बुझाकर धरने से उठाया।
सेमेस्टर परीक्षा आगे बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन से बात की। वहां भी छात्रनेताओं और कालेज के प्राध्यापकों के बीच काफी देर तक बहस हुई। दूसरे छात्रनेताओं ने भी एमएससी की सीटें बढ़ाने को ज्ञापन सौंपा।
जुलूस निकालने पर एनएसयूआई के हर्षित जोशी को नोटिस
एमबीपीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव के संभावित प्रत्याशियों द्वारा शुक्रवार को भी जुलूस निकाल कर चुनाव प्रचार किया गया। छात्रों ने कालेज परिसर में स्टीकर और पंफ्लेट जमकर उड़ाए।
क्लासरूमों तक में चुनाव प्रचार के लिए संभावित प्रत्याशी घुस रहे हैं। इस वजह से महाविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
चीफ प्राक्टर डा. भाकुनी ने बताया कि प्रतिबंध के बावजूद शुक्रवार को जुलूस निकालने पर एनएसयूआई से अध्यक्ष पद के दावेदार हर्षित जोशी को नोटिस दिया गया है। अब तक नौ संभावित प्रत्याशियों को नोटिस दिए जा चुके हैं।