{"_id":"581797374f1c1b5e38435f29","slug":"married-life-gave-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर विवाहिता ने दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीपावली पर विवाहिता ने दे दी जान
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Tue, 01 Nov 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीली कोठी स्थित श्याम गार्डन निवासी एक विवाहिता ने दीपावली के दिन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल पर मिले सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि पति उसे प्रताड़ित करता है, जिसके कारण वह यह कदम उठा रही है।
विज्ञापन
साथ ही उसने लिखा है कि उसके पति को इसकी सजा जरूर मिलनी चाहिए। मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक पीली कोठी स्थित श्याम गार्डन निवासी प्रेमा जोशी (26) पत्नी पंकज जोशी रविवार को दिन में खाना खाने से पहले नीचे अपने कमरे में आ गई थी। कुछ समय बाद प्रेेमा की सास उसे खाना खाने को बुलाने के लिए उसके कमरे में गई तो कमरा अंदर से बंद था।
विज्ञापन
कमरा खोलने के लिए कई बार आवाज लगाने के बाद भी जब कमरा नहीं खुला तो संदेह होने पर परिजनों ने करीब 1:20 बजे इसकी सूचना मुखानी थाना पुलिस को दी। सूचना पर मुखानी थानाध्यक्ष एके वर्मा पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो प्रेेमा का शव पंखे में लटका हुआ मिला।
विज्ञापन
कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने लिखा है कि उसका पति पंकज उसके साथ मारपीट करता है और उसे प्रताड़ित करता रहा है। इसके चलते वह यह कदम उठा रही है। उसके पति को इसकी सजा मिलनी ही चाहिए।
पुलिस ने घटना की सूचना उसके मायके वालों को दी। सूचना मिलने पर रविवार देर रात मृतका के पिता अल्मोड़ा के बिंता गांव निवासी हरीश चंद्र तिवारी और अन्य परिजन हल्द्वानी पहुंच गए।
सीओ आरएस ह्यांकी और मुखानी थाना प्रभारी एके वर्मा ने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतका के पिता हरीश चंद्र तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर उसके पति पंकज जोशी पर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
तहरीर में उन्होंने कहा है कि पंकज जोशी द्वारा उससे कार की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करता था। हरीश चंद्र तिवारी की तहरीर के आधार पंकज जोशी के खिलाफ धारा 498 और 304 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
19 अप्रैल को हुई थी शादी
परिजनों के अनुसार प्रेमा और पंकज की शादी इसी साल 19 अप्रैल को हुई थी। पंकज ग्वालियर में आयकर कार्यालय में तैनात है। प्रेमा अपने पति पंकज के साथ ही ग्लालियर में रहती थी। दोनों 26 अक्तूबर को दीपावली मनाने अपने घर हल्द्वानी आए थे।
कुछ दिन बाद दोनों को प्रेमा के मायके बिंता गांव भी जाना था। पुलिस के मुताबिक प्रेमा के ससुर हरीश चंद्र जोशी सेवानिवृत्त रेंजर हैं। तीन भाइयों में पंकज सबसे छोटा है।
दहेज संबंधी आरोप बेबुनियाद
पुलिस पूछताछ में मृतका के ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि प्रेेमा और पंकज के बीच मनमुटाव होता रहता था। उन्होंने पंकज पर लगाए गए दहेज संबंधी आरोप को बेबुनियाद बताया।
इधर, पुलिस ने बताया कि आरोपी पंकज को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की विवेचना कर रहे सीओ आरएस ह्यांकी ने सोमवार को उसके बयान भी लिए। सीओ ने बताया कि आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।