फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mangalasutra's lacket reward for helping in the murder of wife

पत्नी की हत्या में मदद करने पर मंगलसूत्र के लाकेट का इनाम

Tue, 08 Aug 2017 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। 
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।  Updated Tue, 08 Aug 2017 02:59 AM IST
विज्ञापन
Mangalasutra's lacket reward for helping in the murder of wife
अपराध - फोटो : अमर उजाला

महिला सिपाही निशि हत्याकांड के दूसरे आरोपी चंदर को भी पुलिस ने सोमवार को लामाचौड़ से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से निशि के मंगलसूत्र का लाकेट, रस्सी और बाइक बरामद की गई। यह लाकेट अनिल ने निशि की हत्या करने पर इनाम के रूप में दिया था। दुकान के लिए ढाई लाख रुपये देने का भी वादा किया गया था। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। 

विज्ञापन


कोतवाल केआर पांडे ने बताया कि सैन्यकर्मी अनिल कुमार सैनी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसके रिश्तेदार मुरादाबाद जिले के मुड़ापाड़े निवासी चंदर की तलाश कर रही थी। सोमवार को चौकी प्रभारी नंदन सिंह रावत और भगवान गिरी गोस्वामी ने लामाचौड़ में चेकिंग के दौरान चंदर को धर दबोचा।
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि पत्नी की हत्या के बाद सैन्यकर्मी ने उसे उपहार के रूप में मंगलसूत्र का लाकेट दिया था। इसके अलावा हल्द्वानी में पेंट की दुकान खोलने के लिए ढाई लाख रुपये देने का भी वादा किया था। चंदर मुरादाबाद में एक पेंट की दुकान में काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने चंदर की निशानदेही पर टूटा पहाड़ से हत्या में प्रयुक्त रस्सी बरामद कर ली। चंदर के अनुसार शव को ठिकाने लगाने के बाद वह हल्द्वानी से सीधे मुड़ापाड़े स्थित घर चला गया था। उसे जरा भी शक नहीं था कि इस घटना का खुलासा हो जाएगा।

मासूम के सोने के बाद मारा था निशि को

चंदर के अनुसार दोनों निशि को मारने के लिए मौके का इंतजार कर रहे थे। इसके लिए दस माह की बेटी को सुला रहे थे। जब वह सो गई तब मौका पाकर निशि की हत्या कर दी। 

शव ठिकाने लगाने के पहले पड़ोसी को बच्ची दे आया

शव को ठिकाने लगाने के लिए सैन्यकर्मी ने अपनी दस माह की बेटी को पड़ोसी हवलदार के परिवार को सुपुर्द कर दिया था। सैन्यकर्मी ने हवलदार को बताया कि उसकी पत्नी सब्जी लेने गई थी लेकिन लौटी नही है। हवलदार ने इसी कारण सैन्यकर्मी से अधिक पूछताछ नहीं की। योजना के तहत सैन्यकर्मी और उसके साथी लाश को ठिकाने लगाकर चले आए और किसी को भनक तक नहीं लग सकी। 

चंदर ने पुलिस को खूब छकाया

पुलिस का कहना था कि पकड़े जाने पर चंदर ने पहले पुलिस को छकाने का प्रयास किया। उसने बताया कि वह घटना में शरीक नहीं था। सैन्यकर्मी के घर पहुंचने से पहले उसे मार डाला था। पुुलिस ने जब सैन्यकर्मी का बयान पढ़ना शुरू किया तो उसने घटना में पूरी तरह से शामिल होना स्वीकार कर लिया। 

सजा की वजह बनेगी रस्सी

कोतवाल  केआर पांडे ने बताया कि पुलिस ने अनिल कुमार सैनी के कमरे से रस्सी का एक टुकड़ा बरामद किया था। सोमवार को   चंदर की निशानदेही पर टूटा पहाड़ से रस्सी का शेष हिस्सा बरामद कर लिया।


इसी स्थान पर लाश फेंकने के बाद दोनों ने रस्सी को छोड़ दिया था। इस रस्सी में महिला सिपाही के गर्दन का मांस भी लगा है। पुलिस प्रयोगशाला में दोनों रस्सियों को जांच के लिए भेजेगी। मिलान होने पर रस्सी भी सजा की अहम वजह बनेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed