फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mahalakshmi came to market fake 'Lakshmi'

महालक्ष्मी पर बाजार में आई नकली ‘लक्ष्मी’

Fri, 13 Nov 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Fri, 13 Nov 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन

महालक्ष्मी पूजन के साथ पांच सौ और एक हजार के नकली नोट बाजार में चलन में आ गए। जुए के फड़ों में इस बार नकली नोट की भरमार रही।

विज्ञापन


दीपावली पर शहर और देहात में अधिकांश कालोनियों में घरों से लेकर होटल और क्लबों में जुए के फड़ सजे। अधिकतर लोगों ने लक्ष्मी लुटाई तो कुछ लोग मालामाल भी हुए। जुए के एक बड़े हिस्से से पुलिस चौकियों की दीवाली भी रोशन हुई।

दीपावली में महालक्ष्मी पूजन पर ताश के पत्ते खेलने का शगुन है। दीपावली की रात जुए के फड़ों में करोड़ों रुपये दाव पर लगे। होटल और क्लबों में शहर के नामी लोगों ने बतौर शगुन जुआ खेला और लाखों रुपये इधर से उधर हुए।

विज्ञापन


इन जगहों में जमकर कॉकटेल पार्टी भी हुई। आलीशान होटलों के बंद कमरों में जुआ खेलने के लिए रुद्रपुर, रामपुर और बरेली से तक खिलाड़ी शामिल हुए। शहर और देहात में भी जुए के फड़ सजे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुए के फड़ों में पांच सौ और हजार के नकली नोटों की भरमार रही। सूत्र बताते हैं कि दीपावली के मद्देनजर नकली नोटों की खेप कुछ दिन पहले ही नेपाल के जरिये हल्द्वानी और आसपास के शहरों में पहुंची।


एजेंटों के माध्यम से नकली नोट चलन में लाए गए। कई जुए के फड़ों में नकली नोट पकड़ में आने से झगड़ा भी हुआ। आपस में मारपीट तक हुई। दीपावली पर पुलिस की पेट्रोलिंग नजर नहीं आई। पुलिस ने जुआरियों को खुली छूट दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed