{"_id":"5cb78cf9bdec221469617b3d","slug":"leopard-attack-on-maiden-morne","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्निंग वॉक पर निकली युवती पर तेंदुए का हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मार्निंग वॉक पर निकली युवती पर तेंदुए का हमला
Thu, 18 Apr 2019 02:00 AM IST
naveen chandra joshi
ब्यूरो/अमर उजाला, पतलोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पतलोट
Published by: naveen chandra joshi
Updated Thu, 18 Apr 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
घायल युवती उमा आर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्निंग वॉक पर निकली ओखलकांडा के खनस्यू निवासी उमा देवी (20) पुत्री हरीश राम पर बुधवार सुबह छह बजे तेंदुए ने हमला कर दिया। लोगों ने हल्ला कर तेंदुए को भगाया। तेंदुए ने उमा देवी के सिर और गले में पंजों से गहरे निशान कर दिए। उमा देवी को परिजनों ने सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
उमा के भाई पप्पू ने बताया कि उनकी बहन रोजाना खनस्यू बाजार से बेडू (करायल) दो किमी तक मार्निंग वॉक पर जाती है। बुधवार सुबह भी वह मार्निंग वॉक पर गई थी। जैसे ही वह बेडू मार्ग पर पहुंची तो तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। मार्ग पर अन्य लोगों ने शोक कर तेंदुए को भगाया और उमा को लेकर खनस्यू के अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हल्द्वानी एसटीएच में भर्ती कराया। पप्पू आर्या ने बताया उमा इंटर पास करने के बाद खनस्यू से कंप्यूटर सीख रही है। पटवारी मोहम्मद शकील ने बताया कि उमा का एसटीएच में इलाज चल रहा है। एसटीएच के एमएस डॉ.अरुण जोशी ने बताया कि उमा की हालत ठीक है और उसके सिर पर चोट आई है।
विज्ञापन
वहीं, विधायक राम सिंह कैड़ा, सामाजिक कार्यकर्ता रवि गोस्वामी, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख ललित मोहन थुवाल, प्रधान प्रेमा परगांई, डूंगर मेहरा, सतीश सुयाल, मदन परगांई, हरीश चंद्र, हरेंद्र बर्गली, हरीश पलड़िया ने कहा कि खनस्यू क्षेत्र में तेंदुए का आतंक फैला हुआ है। विधायक कैड़ा ने एसटीएच जाकर उमा का हाल जाना और डीएफओ से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही गांव में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने को कहा है।
विज्ञापन