फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kbutrbaji accused arrested

कबूतरबाजी का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 17 Aug 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Wed, 17 Aug 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन

मर्चेंट नेवी में भर्ती कराने के नाम पर युवाओं से ठगी करने के आरोपी को मुखानी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार कबूतरबाजी का यह आरोपी और इसके साथी कई युवाओं को मर्चेंट नेवी में भर्ती कराने झांसा देकर ठग चुके हैं।

विज्ञापन


मुख्य आरोपी अभी पकड़ से बाहर है, जिसको पकड़ने के लिए पुलिस हाथ-पांव मार रही है।

पुलिस के अनुसार विगत जनवरी में बागेश्वर जनपद निवासी प्रताप सिंह कनवाल पुलिस में तहरीर देकर जोशीमठ के ब्लाक कालोनी निवासी विजय जोशी, पुत्र लीलाधर जोशी और गंगोलीघाट के बोयल गांव निवासी पवन गिरि पर मर्चेंट नेवी में भर्ती कराने का झांसा देकर युवाओं को ठगने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


तहरीर में उन्होंने कहा था कि आरोपियों द्वारा मर्चेंट नेवी में भर्ती कराने के नाम कई युवाओं से लाखों की ठगी की गई है। इस पर पुलिस ने इस मामले में तफ्तीश शुरू की। इसके अंतर्गत पुलिस ने ठगी के शिकार हुए कई लड़कों से भी बयान लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तफ्तीश के दौरान युवाओं ने बताया कि आरोपियों द्वारा रौतेला कालोनी मेें एक एसपी मेरिट के नाम से कार्यालय भी खोला था, जो बाद में बंद कर दिया गया। आरोपियों की ओर से कुछ युवाओं तो मर्चेेंट नेवी में भर्ती कराने झांसा देकर विदेश भी भेजा।

जिन्हें बाद में वापस आने के लिए अपने घर से पैसे मंगाने पड़े। मुखानी थानाध्यक्ष अरूण वर्मा ने बताया इस मामले में आरोपी जोशीमठ के ब्लाक कालोनी निवासी विजय जोशी को सोमवार को हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया।


आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी गंगोलीहाट के बोयल गांव निवासी पवन गिरी अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाया है। इसे दबोचने के लिए पुलिस पूरे प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed