{"_id":"f5801f610e405343bd9bbef4d91ae927","slug":"just-hit-the-bike-rider-shot-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/रामनगर।
Updated Tue, 25 Aug 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पीरूमदारा में बस चालक ने बाइक सवार को टक्कर मारकर घायल कर दिया। रामनगर चिकित्सालय लाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सोमवार की दोपहर याकूब (22) पुत्र गामा निवासी आमपोखरा रेंज बाइक (यूके04 टी 3823) से काशीपुर से रामनगर आ रहा था। पीरूमदारा के पास सामने से आ रही मिनी बस (डीएल01 वीसी 1251) ने जोरदार टक्कर मार दी।
जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। राहगीर उसे इलाज के लिये रामनगर ला रहे थे उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पीरूमदारा चौकी प्रभारी कमलेश भट्ट ने बताया फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नही दी गयी है। तहरीर मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। मिनी बस को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन