Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Irregularities in the Department of Irrigation, firing on tender

सिंचाई विभाग के दफ्तर में टेंडर को लेकर बवाल, फायरिंग

Thu, 24 Aug 2017 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। 
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।  Updated Thu, 24 Aug 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
Irregularities in the Department of Irrigation, firing on tender
सिंचाई विभाग के दफ्तर में टेंडर को लेकर बवाल, फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

गौला बैराज कैंटीन की निविदा को लेकर सिंचाई विभाग के ईई दफ्तर में बुधवार को बवाल हो गया। दो गुटों में पहले मारपीट हुई फिर फायरिंग हो गई इससे भगदड़ मच गई। मारपीट में एक ठेकेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला बढ़ता देख निविदा निरस्त कर दी गई है। पुलिस ने रायफल जब्त कर दोनों ओर से सात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


सिंचाई विभाग के हीरा नगर तिराहे स्थित कैनाल कालोनी में ईई दफ्तर में बुधवार को गौला बैराज कैंटीन को लेकर निविदा की जानी थी। एई डीडी सती की देखरेख में निविदा प्रक्रिया की जा रही थी। सती के मुताबिक सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक निविदा डाली जानी थी।
विज्ञापन


तीन बजे निविदा खुलनी थी। कैंटीन के लिए 12 निविदा फार्म बेचे गए थे। 11 बजे से टेंडर पड़ने शुरू हो गए। सती ने बताया कि 11.35 बजे ठेकेदारों में कार्यालय के बाहर कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हो गई। कुछ ही देर में दोनों गुटों में बवाल होने लगा। इस बीच प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र सिंह नेगी के दफ्तर के बाहर किसी ने फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यालय की दीवार में धंस गई। फायरिंग से गुस्साए लोगों ने ठेकेदार राजेंद्र सिंह को पीटने के लिए दौड़ा लिया। इस बीच ठेके दार गिरकर घायल हो गया। राजेंद्र के समर्थकों का आरोप है कि वाहन स्टैंड यूनियन से जुड़े भानू ने फायरिंग की लेकिन अन्य ठेकेदारों का कहना है कि मौके पर भानू नहीं था।

सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने 12 बजे सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय को सूचना दी। सिटी मजिस्ट्रेट ने तत्काल पुलिस फोर्स को मौके पर भेजा। पुलिस ने फायरिंग में इस्तेमाल .315 बोर की रायफल जब्त कर ली। वही पुलिस के पहुंचने पर ठेकेदारों में भगदड़ मच गई।

ठेकेदार राजेंद्र जब बेस अस्पताल पहुंचा तो दूसरे पक्ष ने मारपीट करने के उद्देश्य से हंगामा कर दिया। बाद में राजेंद्र को भोटिया पड़ाव स्थित एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया।

दोनों ओर से लिखी गई रिपोर्ट

पुलिस ने इस मामले में दमुवाढूंगा निवासी दिग्विजय सिंह की तहरीर पर बद्रीपुरा काठगोदाम निवासी ठेकेदार राजेंद्र सिंह, अशोक सिंह और रवि कन्नौजिया के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी केआर पांडे ने बताया कि रायफल रवि कन्नौजिया की है।


उधर, घायल ठेकेदार राजेंद्र सिंह के भाई पूरन थापा ने कोतवाली थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि टेंडर डालने के दौरान उसके भाई पर ठेकेदार जगदीश जोशी, भानू प्रकाश, दिग्विजय सिंह और पूरन ने हमला किया। थानाप्रभारी का कहना है कि इस मामले में दोनों ओर से सात लोगों के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 

गौला बैराज कैंटीन की निविदा में फायरिंग हुई है। इसकी वजह से निविदा निरस्त कर दी गई है। उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- तारादत्त कांडपाल, ईई, सिंचाई विभाग, हल्द्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed