{"_id":"426abc673a4d90028cace350e2d7f398","slug":"income-tax-raids-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सराफा दुकानों में आयकर का छापा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सराफा दुकानों में आयकर का छापा
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
Updated Wed, 25 Feb 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
आयकर विभाग की टीम ने रामनगर में दो सराफा व्यापारियों की दुकानों में छापा मारा। टीम ने कारोबारियों का स्टाक और रिकार्ड बुक का सर्वे किया। अचानक हुई कार्रवाई से सराफा कारोबारियों समेत अन्य दुकानदारों में खलबली मच गई और कई दुकानदारों ने अपनी दुकान के शटर गिरा दिए।
विज्ञापन
आयकर विभाग कुमाऊं जोन के एडिशनल कमिश्नर सत्यप्रकाश के निर्देश पर असिस्टेंट कमिश्नर दिनेश गुप्ता के नेतृत्व में 10 सदस्यीय दो टीमों ने मंगलवार शाम को रामनगर के मुख्य बाजार में बट्टू लाल राधेश्याम ज्वैलर्स और जय गणेश एंड संस ज्वैलर्स के यहां छापा मारा।
विज्ञापन
टीमों ने दोनो फर्मों के स्टाक और रिकार्ड बुक का सर्वे किया। देर शाम तक आयकर विभाग के यह कार्यवाही जारी थी। अपर आयुक्त सत्यप्रकाश ने बताया कि सर्वे का आकलन किया जा रहा है, अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। बुधवार तक स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन