{"_id":"54b5eeecf26a01e49aa5acaa86e0012e","slug":"if-the-police-do-not-kill-people-tempo-driver-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस नहीं आती तो टेंपो चालक को मार डालते लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस नहीं आती तो टेंपो चालक को मार डालते लोग
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Mon, 13 Apr 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन माह की कृतिका को गोद के छीनने वाले टेंपो चालक नदीम के खिलाफ लोगों में काफी आक्रोश था। घटना के बाद भीड़ में शामिल लोग उसे लात-घूंसों से पीट रहे थे। इस बीच चौकी प्रभारी ललित जोशी ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को भीड़ के बीच से खींचकर बचा लिया। लोगों का गुस्सा देखकर लग रहा था कि अगर पुलिस नहीं आती तो लोग टेंपो चालक को मार ही डालते।
विज्ञापन
देवी जागरण सुनने के लिए शनिवार रात काफी लोगों की भीड़ उमड़ी थी। बच्ची के अपहरण की बात सुनकर महिला हो या पुरुष सभी आपे से बाहर हो गए और उन्होंने जैसे ही टेंपो चालक हत्थे चढ़ा, लात-घूंसों की बरसात शुरू कर दी। कोतवाल आरएस मेहता का कहना है कि यदि चौकी प्रभारी समय से नहीं पहुंचते तो आरोपी का जिंदा बचकर निकलना मुश्किल था। एसएसआई एनबी भट्ट ने बताया कि इस घटना से पहले नदीम रोडवेज पर टहल रहा था। उन्होंने उसे उचक्का समझकर घूमने का कारण पूछा और डंडा मारकर उसे भगा दिया था। इसके बाद उसने देवी जागरण पहुंचकर बच्ची को उठा लिया। कोतवाली लाने पर एसएसआई ने आरोपी को पहचान लिया।
विज्ञापन