फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   I will not go to Papa , he would rape me

मैं पापा के पास नहीं जाऊंगी, वो मेरा रेप कर देंगे

Fri, 13 Mar 2015 02:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 13 Mar 2015 02:57 AM IST
विज्ञापन
I will not go to Papa , he would rape me

एक युवती ने सौतेला बाप पर बलात्कार का आरोप लगाया है। सौतेला बाप युवती को कई बार हवस का शिकार बना चुका है। मां की इज्जत की खातिर युवती सौतेले बाप की करतूतों पर अब तक पर्दा डालते आ रही थी। गुरुवार को मां का निधन होने के बाद युवती ने कलियुगी बाप की करतूतों का काला चिट्टा खोलते हुए उसके साथ रहने से इनकार कर दिया। युवती के आरोप सुनकर लोगों ने पुलिस को बुला लिया। मामला काठगोदाम थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


गुरुवार को काठगोदाम क्षेत्र की एक महिला को बेस अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत पर रोने-धोने के बीच नया विवाद होने से अस्पताल में नर्सों, डाक्टरों, भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों के होश उड़ गए। मृतका की 18 साल की बेटी ने घर जाने से इनकार कर दिया। लोगों ने उसे घर जाने के लिए काफी समझाया। जब पिता और दूसरे लोग युवती को घर ले जाने को जोर जबर्दस्ती करने लगे तो युवती का आरोप सुनकर अस्पताल में मौजूद सबके पैरों तले जमीन खिसक गई। युवती ने आरोप लगाया कि उसका सौतेला बाप उसके साथ बलात्कार कर चुका है। इसकी जानकारी उसने मां को भी दी थी, लेकिन मां ने इज्जत की खातिर उसे चुप करा दिया।
विज्ञापन


युवती के आरोप सुनकर अस्पताल में मौजूद लोगों ने उसे अपनी सुरक्षा में ले लिया। समाजसेवी प्रेम बेलवाल की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवती के पिता और दूसरे रिश्तेदारों से पूछताछ की। पिता ने युवती के आरोपों को झूठा बताया। युवती एक कांवेंट स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा है। पुलिस का कहना है कि युवती बालिग है। वह घर नहीं जाना चाहती है तो उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर उसे नारी निकेतन भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed