फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haridwar angered the teenager found

नाराज होकर हरिद्वार गई किशोरी बरामद

Sun, 05 Jul 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Sun, 05 Jul 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन

परिवार से नाराज होकर हरिद्वार गई किशोरी को स्माइल टीम ने शुक्रवार की रात रोडवेज से बरामद कर लिया। चाइल्ड लाइन के सदस्यों ने काउंसिलिंग करने के बाद किशोरी के पिता को बुलाया। स्माइल टीम ने शनिवार को किशोरी को  पिता के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


गंगोलीहाट क्षेत्र की रहने वाली किशोरी परिवार से नाराज होकर एक जुलाई की सुबह घर से निकल गई। वह बस में सवार होकर सीधे हरिद्वार चली गई। हर की पैड़ी में स्नान करने के बाद किशोरी हल्द्वानी रोडवेज आई। इस बीच उसका पैसा भी समाप्त हो गया था।
विज्ञापन


किशोरी को रोडवेज परिसर में घूमते देखकर स्माइल टीम के प्रभारी विनोद जोशी ने उससे पूछताछ की। इसके बाद चाइल्ड लाइन के सदस्यों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया। चाइल्ड लाइन की महिला ने उसकी नाराजगी का कारण जानने के बाद काफी समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी का कहना था कि परिवार के लोग उसे बात बात पर डांटते हैं। इसी वजह से वह काफी चिढ़ गई थी।   किशोरी ने घर से भागने की अपनी गलती स्वीकार की।  इस बीच पुुलिस ने उसके पिता को घर से बुलाया।  कोतवाली पुलिस ने शाम को पिता के आने के बाद  बेटी को उनके हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed