फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Father and son arrested in murder of shopkeeper

दुकानदार की हत्या में पिता-पुत्र गिरफ्तार

Fri, 05 Feb 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Fri, 05 Feb 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन

 बनभूलपुरा पुलिस ने दुकानदार की हत्या में बृहस्पतिवार को पिता के साथ पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। बता दें कि लाइन नंबर 18 निवासी परचून के दुकानदार शमीम खान (52) से बुधवार रात पड़ोसी पुत्तन की बेटी ने 15  रुपये का तेल खरीदा।

विज्ञापन


 सानिया द्वारा 50 रुपये का नोट देने पर दुकानदार ने उसे 35 रुपये वापस कर दिए। घर पहुंचने पर सानिया ने अपनी मां चंदा को बताया कि दुकानदार ने पैसे वापस नहीं किए हैं। इसी बात को लेकर दुकानदार और पुत्तन के परिवार के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि पुत्तन सहित चार-पांच लोगों ने दुकान में घुसकर दुकानदार की पिटाई की।
विज्ञापन


 बीच-बचाव में दुकानदार का बेटा फिरोज भी घायल हो गया। बेहोश शमीम खान को बेस अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। इस मामले में दुकानदार के पुत्र फिरोज ने तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पुत्तन और उसके बेटे आदिल को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट से स्पष्ट हो जाएगा कि दुकानदार की किन कारणों से मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed