फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Exhibition swing masters student leaders

नुमाइश में छात्र नेताओं ने झूला स्वामी 

Sat, 13 Aug 2016 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sat, 13 Aug 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन

एमबी इंटर कालेज के मैदान में चल रही नुमाइश में डिग्री कालेज के छात्र संघ अध्यक्ष देेवेंद्र नेगी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष संजय रावत समेत कई छात्रों झूला स्वामी के साथ मारपीट कर हंगामा काटा।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर जाकर मामले को शांत कराया। झूला स्वामी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों छात्र नेताओं और उनके साथियों के खिलाफ मारपीट के आरोप में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है। 
विज्ञापन


एमबी इंटर कालेज के मैदान में इन दिनों नुमाइश चल रही है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की शाम को छात्र संघ अध्यक्ष देवेंद्र नेगी, पूर्व अध्यक्ष संजय रावत और उनके साथी नुमाइश में गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान छात्र नेताओं ने झूला संचालकों से पास पर झूले में बैठाने को कहा।  झूला संचालकों ने इससे इंकार कर दिया। इस पर छात्र नेताओं ने कुछ देर तक हंगामा काटा। उनकी झूला स्वामी के साथ झड़प और हाथापाई भी हुई। 

पुलिस के अनुसार छात्रों ने झूलास्वामी के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामले को शांत किया।

मामला शांत होने के बाद झूला स्वामी शुभम गुप्ता, दीपांशु दिक्षित ने कोतवाली में पहुंचकर छात्र संघ अध्यक्ष देवेंद्र नेगी, पूर्व अध्यक्ष संजय रावत और उनके साथियों पर उसके साथ मारपीट कर उन्हें घायल करने का आरोप लगाया।


कोतवाली प्रभारी आरएस मेहता ने बताया कि झूला स्वामी की तहरीर पर दोनों छात्रनेताओं और उनके साथियों के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में धारा 147, 323, 324 समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed