{"_id":"57b7608b4f1c1b363c6ebc87","slug":"election-1545-invoice-1298-punctual","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव की तैयारी, 1545 का चालान, 1298 पाबंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनाव की तैयारी, 1545 का चालान, 1298 पाबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
Updated Sat, 20 Aug 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजीपी से हरी झंडी मिलने के बाद जिला पुलिस चुनाव तैयारी में जुट गई है। जिला पुुलिस ने इस साल जुलाई तक की रिपोर्ट पुुलिस मुख्यालय भेज दी है। बताया कि जिला पुलिस ने शांति व्यवस्था कायम करने के लिए 1545 लोगों का चालान कर 1298 लोगों को पाबंद किया है।
विज्ञापन
इसके अलावा 30 लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर चार लोगों को जिला बदर किया गया है। इसी प्रकार अगस्त माह में भी कार्रवाई जारी है।
जिला पुलिस से रिपोर्ट भेजी गई है कि मारपीट होने के बाद पुलिस ने सात माह के दौरान धारा 107/16 के तहत 451 मामलों में 1545 लोगों का चालान कर 1298 लोगों को पाबंद किया है ताकि लोग आपस में फिर झगड़ा न करें।
विज्ञापन
इसी प्रकार 30 लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट का मुकदमा दर्ज कर प्रशासन को रिपोर्ट भेजी गई। जिला प्रशासन ने इस मामले में चार लोगों को जिला बदर किया है। इसके अलावा सीआरपीसी के तहत 44 लोगों का चालान कर 44 लोगों को पाबंद किया गया है।
विज्ञापन
एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने बताया कि अगस्त माह में पुलिस ने अच्छी कार्रवाई की है। माह के अंत तक कार्रवाई की रिपोर्ट आएगी। पुलिस मुख्यालय को बूथ के हिसाब से चुनाव में फोर्स देने के मद्देनजर रिपोर्ट भेजी गई है। मुख्यालय से समीक्षा के बाद फोर्स की गणित को अंतिम रुप दिया जाएगा।