{"_id":"0d145e8508dc13ce61633a68bdce5f72","slug":"degree-college-principal-wounded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में डिग्री कालेज के प्राचार्य घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में डिग्री कालेज के प्राचार्य घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Sun, 24 May 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाढूंगी रोड पर चकलुवा के पास शुक्रवार देर रात कार दुर्घटनाग्रस्त होने से एमबीपीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. बीसी मेलकानी बुरी तरह घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी है। प्राचार्य के पसली की पांच हड्डियां टूट गई है। डाक्टरों ने आपरेशन कर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा है।
विज्ञापन
डिग्री कालेज के प्राचार्य एवं उच्च शिक्षा के प्रभारी निदेशक डॉ. बीसी मेलकानी देहरादून में हुई एक मीटिंग में भाग लेने के लिए गए थे। शुक्रवार देर रात वह हल्द्वानी लौट रहे थे। कार जगत चला रहा था। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि चौफला के पास कार के सामने नील गाय आ गई थी, जिसकी टक्कर से कार पलट गई और प्राचार्य घायल हो गए। चालक उनको घर लाया, जहां हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
डा.हरभजन सिंह ने बताया कि चोट लगने से उनकी पसली की पांच हड्डियां टूट गई हैं। पेट के अंदर खून भी भर गया था। आपरेशन कर खून निकाला गया है। फेफड़ा सही ढंग से काम नहीं करने पर उनको वेंटिलेटर पर रखा गया है। वैसे फेफड़े में प्राचार्य को पहले से ही दिक्कत थी। इधर, चोट लगने के कारण हालत और खराब हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल में शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी और अध्यापकों की भीड़ लग गई है।
विज्ञापन