फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Death in suspicious circumstances of old, charged with murder

वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Thu, 05 Mar 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Thu, 05 Mar 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन

आंवला गेट निवासी वृद्ध की मौत का मामला गहरा गया है। वृद्ध की पत्नी और बहू ने कोतवाली पहुंचकर आरोप लगाया कि भगवान दास की हादसे में मौत नहीं हुई थी। उन्हें कुछ लोगों ने मारकर फेंका था। एसएसपी ने दोनों महिलाओं को फरियाद लेकर बनभूलपुरा थाने जाने का सुझाव दिया।

विज्ञापन


अलीगढ़ के मूल निवासी भगवानदास (65) आंवला गेट के पास परिवार के साथ रहते थे। 27 फरवरी को वह घायलावस्था में सड़क पर मिले थे। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना को हादसा बताते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, बुधवार को वृद्ध की पत्नी बीरा और बहू गीता ने कोतवाली पहुंचकर आरोप लगाया कि भगवानदास की मौत हादसे में नहीं हुई थी।

विज्ञापन


पुलिस वालों ने ही बताया कि पोस्टमार्टम में मौत दुर्घटना से नहीं होना पाया गया है। एसएसआई एनबी भट्ट ने बताया कि इस मामले का निपटारा बनभूलपुरा पुलिस करेगी, क्योंकि आंवला गेट बनभूलपुरा क्षेत्र में आता है। अब तक उनको हादसे से ही मौत होने की जानकारी थी। पुलिस ने किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती है। दोनों महिलाएं अपनी फरियाद लेकर बनभूलपुरा थाने चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed