फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Daughters worn by addiction

नशे की लत से बिगड़ रहीं बेटियां

Sun, 16 Jul 2017 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। Updated Sun, 16 Jul 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
Daughters worn by addiction
ड्रग्स - फोटो : Demo Pic.

स्मैक शहर के लड़कों को बर्बाद तो कर ही रहा था अब लड़कियां भी इसके चपेट में आ गई हैं। पुलिस की पड़ताल में यह बात सामने आई है कि नामी संस्थानों में पढ़ रही छात्राएं नशा कर रही हैं। स्मैक लिए हर रोज 300 रुपये की जरूरत के लिए वह कुछ भी करने का तैयार हो जाती हैं।

विज्ञापन


डहरिया में एक महिला स्मैक सप्लाई का धंधा कर रही है। एक संस्थान की 15 फीसदी छात्राएं भी पुलिस के रडार पर हैं।  हीरानगर पुलिस ने चार दिन पहले स्मैक पी रहे युवकों का पीछा किया था। उनके साथ एक लड़की पांच फीट ऊंची दीवार फांदकर चली गई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने दूसरे दिन उसी लड़की को टेंपो में स्मैक पीते पकड़ लिया। उसके साथ दो किशोर भी थे। पूछताछ करने पर लड़की ने बताया कि वह 11वीं में पढ़ती है। एक दिन डहरिया की एक महिला ने उसे बुलाया और स्मैक देकर कहा कि थोड़ा लो, मजा आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा के अनुसार पहली बार स्मैक पीने में काफी मजा आया। नींद भी अच्छी आई। इसके बाद उसकी स्मैक पीने वाले किशोरों से दोस्ती हो गई। दो महीने में हालत ऐसी हो गई कि अब वह बिना चरस के नहीं रह सकती। छात्रा के अनुसार नशे की तलब होने पर शरीर में टूटन होने लगती है।

खाना अच्छा नहीं लगता है। नशे के लिए वह कोई भी अपराध करने को तैयार हो जाती है। चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि छात्रा से पूछताछ के बाद कई महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है। एक निजी संस्थान की 15 फीसदी छात्राएं स्मैक की शिकार हो गई है।

अन्य कॉलेजों की दो से चार लड़कियां भी नशा कर रही हैं। हास्टल में रह रही छात्राएं भी नशे के शिकार युवकों के संपर्क में आई हैं।

पुलिस ने तैयार किया गोपनीय एक्शन प्लान

एसएसपी जन्मेजय खंडूरी का कहना है कि नशे की शिकार लड़कियों को पकड़ने के लिए अधीनस्थों के साथ गोपनीय प्लान तैयार किया गया है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।

बाराबंकी से बरेली और किच्छा में सप्लाई होती है स्मैक 

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से बरेली और किच्छा में स्मैक सप्लाई हो रही है। किच्छा से स्मैक नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में तस्कर स्मैक सप्लाई कर रहे हैं। नैनीताल पुलिस तस्करों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए अन्य जिलों से जानकारियां इकट्ठा कर रही है। 

किच्छा से स्मैक सप्लाई होने की जानकारी मिलने पर एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने अभियान चलाया था। अभियान के दौरान कई तस्कर पकड़े गए लेकिन बड़े तस्कर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। गिरफ्तार लोगों ने बताया कि बड़े तस्कर नशेड़ियों को लालच देकर स्मैक सप्लाई कराते हैं।

पहले बरेली रोड पर बसों के माध्यम से स्मैक आती थी लेकिन पुलिस का शिकंजा कसने पर तस्कर ट्रेन से स्मैक लाने लगे। ट्रेनों में पुलिस की चेकिंग बढ़ने पर तस्कर अब रामपुर रोड, कालाढूंगी रोड पर बसों के माध्यम से स्मैक सप्लाई कर रहे हैं। पुलिस ने नशेड़ियों को पकड़ने के साथ-साथ तस्करों पर शिकंजा कसने की रणनीति बनायी है।

एसएसपी का कहना है कि बड़े तस्करों को पकड़ने में पुलिस को कई बार असफलता हाथ लगी है लेकिन वे निराश नहीं है। इस मामले में समीपवर्ती जिलों के पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर तस्करों के खिलाफ जानकारियां इकट्ठा की जा रही है।

गौलपार के बच्चों को स्मैक से बचाओ

गौलापार इलाके के जनप्रतिनिधियों ने थानाध्यक्ष को ज्ञापन देकर स्मैक की बिक्री रोकने की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्मैक तस्करों की वजह से छात्र नशे के लती बनते जा रहे हैं। स्मैक की तस्करी नहीं रुकी तो बच्चों पर इसका विपरीत असर पड़ेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में बीडीसी सदस्य जगदीश नौला, मोहन सिंह, प्रधान चंदन सिंह, नरेंद्र सिंह, भुवन प्रसाद आदि शामिल थे। 

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से बरेली और किच्छा में स्मैक सप्लाई हो रही है। किच्छा से स्मैक नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में तस्कर स्मैक सप्लाई कर रहे हैं। नैनीताल पुलिस तस्करों के इस नेटवर्क को तोड़ने के लिए अन्य जिलों से जानकारियां इकट्ठा कर रही है। पुलिस की माने तो इस धंधे में कई सफेदपोश भी संलिप्त है। 

पुलिस के मुताबिक पहले बरेली रोड पर बसों के माध्यम से स्मैक आती थी लेकिन पुलिस का शिकंजा कसने पर तस्कर ट्रेन से स्मैक लाने लगे। ट्रेनों में पुलिस की चेकिंग बढ़ने पर तस्कर अब रामपुर रोड, कालाढूंगी रोड पर बसों के माध्यम से स्मैक सप्लाई कर रहे हैं।

उधर हल्द्वानी के साथ ही गौलापार इलाके में भी युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। इसे देखते हुए जनप्रतिनिधियों ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर स्मैक की बिक्री रोकने की मांग की है। इन लोगों का कहना है कि स्मैक तस्कर चंद रुपयों की खातिर उनके बच्चों का भविष्य तबाह करने में जुटे हैं।

इन तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में बीडीसी सदस्य जगदीश नौला, मोहन सिंह, प्रधान चंदन सिंह, नरेंद्र सिंह, भुवन प्रसाद आदि शामिल थे। 

नशेड़ियों की आशंका पर स्नूकर प्वाइंट में छापा 

नशेड़ियों की आशंका पर कोतवाली पुलिस ने हीरानगर क्षेत्र के स्नूकर प्वाइंट में छापा मारा लेकिन कोई नशेड़ी नहीं मिल सका। पुलिस ने स्कूनर संचालकों को सीसीटीवी लगाने की हिदायत दी है। 

एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने हीरानगर क्षेत्र के स्नूकर प्वाइंट में छापा मारा लेकिन कोई युवक स्मैक पीते हुए नहीं पकड़ा गया। पुलिस ने स्नूकर संचालकों से सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए ताकि आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने में पुलिस को मदद मिल सके।

इधर भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी नंदन सिंह रावत ने ठंडी सड़क पर छापा मारा तो दो युवक अपनी स्कूटी और बाइक छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने सिगरेट पी रहे सितारगंज केे तीन किशोरों को पकड़ लिया लेकिन वे सिर्फ सिगरेट पी रहे थे।


पुलिस ने कम उम्र में सिगरेट नहीं पीने की हिदायत दी और किशोरों को छोड़ दिया। बनभूलपुरा पुलिस भी रेलवे लाइन के समीप छापा मारने के लिए गई लेकिन पुलिस को देखते ही युवक भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed