फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dalnveen Gupta suicide case

पुलिस ने दर्ज किए तीन डाक्टरों के बयान

Tue, 20 Jan 2015 08:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 20 Jan 2015 08:42 PM IST
विज्ञापन
Dalnveen Gupta suicide case

असिस्टेंट प्रोफेसर डा.नवीन गुप्ता की आत्महत्या के मामले में उनकी पत्नी रेनू गुप्ता का बयान लेने के बाद पुलिस ने मंगलवार को सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज की डा. भावना श्रीवास्तव, डा. रीना भारद्वाज, डा. संजय गौड़ के बयान दर्ज किए। पुलिस मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. आरसी पुरोहित का भी बयान लेगी। साथ ही पुलिस की तफ्तीश का दायरा हल्द्वानी के बाद देहरादून से लेकर दिल्ली तक होगा। इस मामले में पुलिस मनोवैज्ञानिकों और एक्सपर्टों से भी राय लेगी।

विज्ञापन


रेनू गुप्ता ने पति सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. नवीन गुप्ता की आत्महत्या के मामले में हल्द्वानी कोतवाली में आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है। विवेचक जीएस अधिकारी ने रेनू का बयान दर्ज किया। इसके बाद सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज के तीन डाक्टरों के बयान दर्ज किए। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. आरसी पुरोहित, दिल्ली के जामिया मिलिया की डीन डाक्टर रागिनी का बयान लिया जाना बाकी है। दिल्ली के उप राज्यपाल के मामले में अभी कोई अधिकारी बोलने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन


वैसे पुलिस अधिकारियों का मानना है, चूंकि आल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन के अधिकारियों ने तीन माह पहले स्टेट में रजिस्ट्रेशन के लिए डाक्टरों की डिग्री ली थी। पता चला है कि अभी किसी डाक्टर की मेडिकल डिग्री वापस नहीं की गई है। इस मामले में पुलिस देहरादून कार्यालय जाकर पूछताछ करेगी। सुसाइड नोटों के मामले में फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और मनोवैज्ञानिकों से भी पुलिस राय लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed