फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Criminals the police challenge

अपराधियों ने पुलिस को दी चुनौती

Thu, 23 Feb 2017 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Thu, 23 Feb 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
Criminals the police challenge
Murder

आठ साल की बच्ची के अपहरण के बाद रिटायर्ड कर्नल की पत्नी और मां के मर्डर ने जिला पुलिस की चूलें हिलाकर रख दी हैं। दोनों घटनाओं से क्षेत्रीय लोगों में जहां पुलिस के प्रति रोष है, वहीं लोग खौफजदा भी हैं।

विज्ञापन


गोरापड़ाव के ठेेकेदार और आशा कार्यकर्त्री की मदद से अपहृत बच्ची बरामद हो गई है, लेकिन अपहर्ता अज्ञात ऑटो चालक अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस घटना के दूसरे दिन भी चिन्हित नहीं कर सकी है कि अपहर्ता चालक कौन है और कहां का रहने वाला है। पुलिस का मानना है कि क्षेत्रीय लोगों के डर से अपहर्ता बच्ची को जंगल में छोड़कर भागा था।
विज्ञापन


पुलिस के समक्ष दूसरी बड़ी चुनौती रिटायर्ड कर्नल डीके शाह की पत्नी और मां के कातिलों को पकड़ना है। पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया सामने आया है कि घटना लूट के लिए की गई है। कातिलों ने बेरहमी से दोनों महिलाओं का कत्ल कर मौके पर ऐसा कोई निशान नहीं छोड़ा है, जिससे पुलिस उन तक पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिटायर्ड कर्नल के पड़ोसी रिटायर्ड कर्नल एमएस चौहान की पत्नी रंजना चौहान का कहना था शहर का माहौल काफी बदल गया है। पहले ऐसा नहीं था, लोग बेखौफ होकर रहते थे, लेकिन इस घटना से अब डर लगने लगा है। घटना से पड़ोसी डॉ. कुंदन धामी की पत्नी जहां गमजदा हैं, वहीं पुलिस के प्रति गुस्सा भी कम नहीं है।

पड़ोसी महिलाओं ने बताया कि रिटायर्ड कर्नल की पत्नी फूल शाह घर पर बुटीक का काम करती थीं। उनका बेटा मेजर विवेक शाह सिलीगुड़ी में तैनात है। बेटी की केरल में शादी हुई है। लोगों ने पुलिस से कातिलों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करने की मांग की है।

डीआईजी ने किया मौके का मुआयना

डीआईजी अजय रौतेला ने रिटायर्ड कर्नल डीके शाह के घर जाकर घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद अधीनस्थों से कातिलों को पकड़ने के लिए दिशा-निर्देश दिए। डीआईजी ने मामले में अधीनस्थों को जरूरी टिप्स भी दिए। बाद में डीआईजी ने तकनीकी सेल के अधिकारियों से भी जानकारी हासिल की।

कर्नल की रात में हुई थी पत्नी से बातचीत
रिटायर्ड कर्नल डीके शाह घटना की सूचना मिलने के बाद शाम तक अपने घर पहुंच गए थे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को बताया कि पत्नी फूल शाह से उनकी मंगलवार रात करीब 10 बजे फोन पर बात हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि घटना करीब आधी रात को हुई है। इसी कारण दोपहर तक खून सूख गया था।

जयपुर से लौटने पर हुई थी मुलाकात
रि. कर्नल डीके शाह की बहन डॉ. सावित्री सिंह (पूर्व सीएमएस महिला अस्पताल) ने बताया कि एक सप्ताह पहले उनके भाई का परिवार जयपुर से लौटकर आया था। उस समय फूल शाह और भाई से एक शादी समारोह में बातचीत हुई थी।


कर्नल की पत्नी ने अंतिम दम तक किया संघर्ष
बेड की स्थिति देखने से पता चलता है कि कर्नल की पत्नी फूल शाह ने कातिलों से काफी संघर्ष किया था। बेड पर काफी सिलवटें थीं। कातिलों ने उनकी कनपटी, गर्दन और हाथ पर कई वार किए हैं। बेड पर खून की रगड़ के निशान इस बात का इशारा कर रहे थे कि फूल शाह काफी देर तक हत्यारों से लड़ी होंगी। कातिलों ने उनकी गर्दन पकड़कर बिस्तर में मुंह दबाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed