फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Complaint against unknown

खाल बरामदगी मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 28 Mar 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भ्ाीमताल
ब्यूरो/अमर उजाला, भ्ाीमताल Updated Sat, 28 Mar 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन

तेंदुए की खाल बरामद होने के मामले में वन विभाग के अधिकारियों ने प्रभागीय वनाधिकारी के न्यायालय में अज्ञात के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया है। वहीं, विभागीय अधिकारियों ने शुक्रवार को सीजेएम न्यायालय में खाल प्रस्तुत कर खाल बरामदगी के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन


गुरुवार को मल्लीताल क्षेत्र में बाईपास रोड के पास तेंदुए की खाल मिली थी। विभागीय अधिकारियों ने खाल को कब्जे में लिया था। वन क्षेत्राधिकारी प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि शुक्रवार को विभाग ने खाल को नैनीताल स्थित सीजेएम न्यायालय में प्रस्तुत कर मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


नैनीताल की प्रभागीय वनाधिकारी तेजस्वनी पाटिल ने बताया कि भीमताल से बरामद हुई खाल तेंदुए की है। खाल के एक टुकड़े को जांच के लिए विभागीय प्रयोगशाला में भी भेजा जाएगा। चूंकि मामला गंभीर है, लिहाजा इसकी जांच विभाग के एसडीओ स्तर के अधिकारी से कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed