{"_id":"dddca2a590dd5c2d154a4ef06bbd9354","slug":"change-the-direction-of-the-police-investigation-report-pm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम रिपोर्ट ने बदली पुलिस की जांच की दिशा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीएम रिपोर्ट ने बदली पुलिस की जांच की दिशा
ब्यूरो/अमर उजाला, भीमताल(नैनीताल)।
Updated Sat, 04 Jul 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकत्री की हत्या के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस की जांच की दिशा बदल दी है।
विज्ञापन
पुलिस अब इसे रंजिशन हत्या मानते हुए जांच में जुट गई है। जिन लोगों को पुलिस ने शक के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था उनसे भी कुछ खास नहीं उगलवा सकी है।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकत्री का गुरुवार को खाई से शव बरामद हुआ था। पुलिस को आशंका थी कि बलात्कार के बाद हत्या की गई। अभी तक पुलिस इसी लाइन पर पड़ताल में जुटी थी।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में हत्याकांड का खुलासा पुलिस के लिए बड़ा सरदर्द बन सकता है। थानाध्यक्ष नित्यानंद पंत के मुताबिक पुलिस की कई टीमें जांच कर रही हैं।
मृतका का डीएनए प्रोफाइल भी ले लिया है। न्यायालय के निर्देश के बाद विधि विज्ञान प्रयोगशाला को भेजा जाएगा। चूंकि बलात्कार का अंदेशा खत्म हो चुका है, लिहाजा पुलिस अब इसे रंजिशन हत्या मानते हुए जांच में जुट गई है।