{"_id":"46e4a348730fd119eccefd691307710b","slug":"carrion-strangled-body-was-found-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजोल पोखरी रोड के पास मिला सड़ा गला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बजोल पोखरी रोड के पास मिला सड़ा गला शव
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरमपानी (नैनीताल)।
Updated Tue, 05 Jan 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा जिले की सीमा पर स्थित बजोल पोखरी मोटर मार्ग से दो सौ मीटर नीचे अज्ञात व्यक्ति का सड़ा गला शव बरामद हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे राजस्व विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शव 20-25 दिन पुराना है। शव के समीप ही मृतक का बैग और जूते भी बरामद हुए हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि पैर फिसलने से उक्त व्यक्ति पहाड़ी से गिर गया होगा जिससे उसकी मौत हो गई। शव की शिनाख्त कर ली गई है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे राजस्व उपनिरीक्षक जगदीश सिंह व मोहन सिंह ने बताया कि कपड़े और जूतों के आधार पर मृतक की शिनाख्त सुखोलीगांव निवासी खड़क सिंह ने अपने पिता गोविंद सिंह (56) पुत्र धन सिंह निवासी सुखोली अल्म़ोड़ा के रूप में की। खड़क सिंह ने बताया कि उसके पिता अधिकांश समय घर से बाहर ही रहते थे और दो तीन हफ्ते बाद ही घर लौटते थे। राजस्व पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पीएम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया है।
विज्ञापन