फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Car looted

चालक को बंधक बनाकर कार लूटी

Thu, 11 Jun 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 11 Jun 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
Car looted

बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि उन्हें अब किसी का डर नहीं। मंगलवार देर रात अमृतपुर में बदमाशों ने एक कार चालक के हाथ बांधकर उसे जमकर पीटा और खाई में फेंककर उसकी कार लूट ली। जाते-जाते बदमाश कार चालक की जेब से 2500 रुपये और मोबाइल भी छीन ले गए। बदमाशों ने चालक से बागेश्वर जाने के लिए 2800 रुपये में कार बुक कराई थी। बुधवार सुबह किसी तरह चालक हाथ खोलकर खाई से बाहर निकला और पुलिस को घटना की जानकारी दी। काठगोदाम और कोतवाली पुलिस ने पूछताछ के बाद सीसीटीवी की मदद से संभावित बदमाशों के फोटो हासिल किए और उनकी तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन


अल्मोड़ा जिले के पांडेखोला निवासी चालक अजय कुमार पुत्र जगदीश चंद्र मंगलवार रात रोडवेज के पास शमा होटल के सामने अल्टो कार (यूके 01 टीए-0159) लेकर यात्रियों का इंतजार कर रहा था। रात्रि करीब ढाई बजे तीन लोग उसके पास आए और बोले, पांच लोगों को बागेश्वर जाना है, कितने पैसे लोगे। कुछ देर बाद बोले तीन लोग जाएंगे। चालक ने 2800 रुपये किराया बताया। पैसा तय होने के बाद तीनों कार में सवार हो गए। एचएमटी से आगे अमृतपुर तिराहे पर पहुंचते ही चालक को झपकी आने लगी। वह कार रोक कर झरने से पानी पीने के लिए नीचे उतरा। इस बीच बदमाशों ने उसके सिर पर पीछे से वार कर दिया। चालक के गिरने पर बदमाशों ने उसके दोनों हाथ कमीज से बांध दिए।
विज्ञापन


जेब से 2500 रुपये, मोबाइल निकालने के बाद बदमाशों ने उसे खाई में धकेल दिया और कार लेकर भाग निकले। सुबह किसी तरह बंधनमुक्त होने के बाद चालक ने कार मालिक नीरज पवार को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह पुलिस के पास पहुंचा। काठगोदाम पुलिस ने कार मालिक की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 394 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार की तलाश करने के लिए कुमाऊं रेंज के छह जिलों को सूचना प्रसारित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ साल से कार चला रहा था चालक
पुलिस पूछताछ से पता चला कि लूटी गई अल्टो कार अल्मोड़ा जिले के विहार खोला निवासी नीरज पवार की है। चालक अजय कुमार तीन हजार रुपये प्रतिमाह पर डेढ़ साल से अल्टो कार चला रहा था। चालक का कहना है कि वह बदमाशों को पहचानता नहीं है। हमले से चालक के चेहरे, हाथ और पैर में काफी चोटें लगी हैं। मालिक के आने पर उसने बेस अस्पताल में इलाज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed