{"_id":"9435d9bffe4979d5e060e9d12d30f740","slug":"car-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ी बस से भिड़ी कार, चालक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खड़ी बस से भिड़ी कार, चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,नैनीताल
Updated Tue, 20 Jan 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेढ़ीपुलिया के पास रविवार देर रात करीब तीन बजे तेज रफ्तार टोयोटा कोरोला कार पत्थर से टकराने के बाद रोड पर खड़ी बस से टकरा गई। कार चालक की मौत हो गई और उसके बगल में बैठा होटल का कर्मचारी घायल हो गया।
विज्ञापन
कोलकाता के 300 रायबहादुर रोड का रहने वाला चालक अजय यादव दिल्ली के व्यवसायी राकेश बैजनाथ की टोयोटा कोरोला कार चलाता था।
रविवार को वह व्यवसायी के रिश्तेदारों को छोड़ने रानीबाग स्थित लार्ड्स होटल गया। रात लगभग तीन बजे लौटते समय कार टेढ़ीपुलिया के पास पत्थर से टकराने के बाद रोड पर खड़ी केमू की बस से भिड़ गई। कार बुरी तरह पिचक गई। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से चालक और उसके साथ सवार होटल कर्मचारी कमल को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
डाक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। कार में घायल होटल के कर्मचारी कमल को भर्ती किया गया है। पुलिस के पूछने पर व्यवसायी राकेश ने कहा कि चालक के दो बच्चे हैं। इसके अलावा उनको कुछ मालूम नहीं है। काठगोदाम थानाध्यक्ष नरेश चौहान ने बताया कि शव मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के नहीं आने से पुलिस ने चालक के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
विज्ञापन
तेज रफ्तार के चलते नहीं काट सका स्टेयरिंग
घटनास्थल पर मौके का मुआयना करने गए पुलिसकर्मियों का कहना था कि तेज रफ्तार के चलते चालक स्टेयरिंग काट नहीं सका। माना जा रहा है कि इसी कारण कार पत्थर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर बस से भिड़ी होगी। मामले में कार की तकनीकी ढंग से जांच करने पर अन्य तथ्य सामने आएंगे।