फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cantor dropped in Alaknanda, two killed

अलकनंदा में गिरा कैंटर, दो की मौत

Sat, 14 Nov 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
ब्यूरो /अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)। Updated Sat, 14 Nov 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन

जोशीमठ से रामनगर जा कैंटर ट्रक बदरीनाथ हाईवे पर उमट्टा के पास अलकनंदा में जा गिरा। हादसे में चालक और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने रेस्क्यू कर दोनों शवों को खाई से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दोनों खताड़ी रामनगर निवासी हैं।

विज्ञापन


दीपावली के दिन 11 नवंबर को कैंटर चालक नदीम पुत्र पुत्र छोटे मियां (21) और क्लीनर मुसारिफ पुत्र विजारत अली (21) दोनों निवासी ब्लाक रोड खताड़ी कैंटर में गल्ले का सामान लादकर जोशीमठ गए थे।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर रात जोशीमठ माल छोड़कर रामनगर लौट रहा कैंटर कर्णप्रयाग के पास उमट्टा मोड़ पर 100 मीटर नीचे अलकनंदा में जा गिरा। चालक और क्लीनर कैंटर से छिटककर अलकनंदा के किनारे जा गिरे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे का पता शुक्रवार सुबह लगा। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद लंगासू चौकी पुलिस और कर्णप्रयाग कोतवाली पुलिस ने रेस्क्यू कर अलकनंदा के किनारे से दोनों शवों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे एसडीएम विवेक प्रकाश, एसओ पीसी भट्ट ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कैंटर में केवल चालक और क्लीनर ही सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed