फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Boyfriend arrested on charges of kidnapping and rape

अपहरण और बलात्कार के आरोप में प्रेमी गिरफ्तार

Sat, 27 Aug 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sat, 27 Aug 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के दिन गौलाजाली स्थित घर से लापता छात्रा का बनभूलपुरा पुलिस ने फेसबुक के माध्यम से पता लगा लिया। भागने के बाद वह अपने प्रेमी के साथ पंजाब गई थी।

विज्ञापन


पुलिस का दबाव बढ़ने पर दोनों तीन पानी आए तो पुलिस ने नाटकीय ढंग से दोनों को पकड़ लिया। युवक को नाबालिग किशोरी के अपहरण और बलात्कार के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


गौलाजाली निवासी किशोरी जीजीआईसी में 12वीं की छात्रा है। 15 अगस्त को छात्रा अपने प्रेमी के साथ लापता हो गई थी। छात्रा के पिता ने इस मामले में बनभूलपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार को नहीं पता था कि छात्रा के पास मोबाइल भी है। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि छात्रा ने फेक आईडी के माध्यम से फेसबुक एकाउंट खोला है। वह अधिकतर रामपुर रोड गली नंबर सात में रहने वाले दीपक वर्मा से चैट करती है।

मामले में कॉल डिटेल से भी पुलिस को काफी मदद मिली। घर से लापता होने के बाद उसने अपनी चचेरी बहन से भी संपर्क किया था। भागने के बाद वह दीपक के साथ पंजाब प्रांत के पटियाला चली गई।

इस मामले में पुलिस ने युवक के परिजनों को भी हड़काया। दबाव बनाने पर दोनों शुक्रवार को छिपने के लिए तीनपानी आए। इस बीच पुलिस ने दोनों को नाटकीय ढंग से पकड़ लिया।


पूछताछ में पता चला कि दीपक कुछ दिनों पहले सटोरिया अशोक उर्फ जोजो के मकान में रहता था। यहां से दीपक 35 हजार रुपये लेकर भागा था। पुलिस ने दीपक के खिलाफ धारा 376, 366 और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। छात्रा का मेडिकल कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed