{"_id":"20cb612ae66fd5000d3b37b3e1d29fe9","slug":"body-found-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में मिला अज्ञात युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर में मिला अज्ञात युवक का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Mon, 23 Feb 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशीला तिवारी अस्पताल के सामने नहर में रविवार दोपहर 32 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला है। तलाशी के दौरान उसकी जेब से शराब की खाली शीशी बरामद हुई। उसके एक हाथ में निडिल लगा था।
विज्ञापन
घटनास्थल के समीप एक शर्ट नहर के किनारे पाइप में टांगी थी। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। वह काले रंग की पैंट और एक हाफ मटमैला बनियान पहने था। सूचना पर सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी ने मौके का मुआयना किया। मेडिकल पुलिस चौकी के दरोगा विजय कुमार ने बताया कि अब तक यह जानकारी मिली है कि अज्ञात युवक अल्मोड़ा से एंबुलेंस द्वारा यहां लाया गया था।
विज्ञापन
एंबुलेंस चालक ने उसे अज्ञात बताया था। यहां भर्ती कराते समय उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत के बारे में पता चल सकेगा।
विज्ञापन