फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Blonde halt illegal mining in black business

गोरा पड़ाव में अवैध खनन का काला धंधा

Tue, 21 Feb 2017 06:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। 
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।  Updated Tue, 21 Feb 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
Blonde halt illegal mining in black business
अवैध ट्रक - फोटो : अमर उजाला
 गौला नदी के गोरा पड़ाव गेट पर अवैध खनन का काला धंधा सुनियोेजित तरीके से हो रहा है। कथित तौर पर वन निगम की मिलीभगत से एक ही नंबर के कई वाहन इस गेट पर दौड़ाए जा रहे हैं। संबंधित विभागों के अफसरों की आंख बंद किए जाने के बाद मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की गई। डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने परिवहन विभाग की टीम को लेकर छापा मारा। मौके से एक ही नंबर के दो वाहनों को पकड़ा है। 
विज्ञापन


कोसी, दाबका नदियों में दबंगई और राजनीतिक संरक्षण के दम पर अवैध खनन की बात कही जाती है। वहीं, गौला में सुनियोजित और मिलीभगत के जरिए खनिज निकालने के मामले सामने आते रहे हैं। इसमें गोरा पड़ाव का गेट भी लंबे समय से चर्चा में रहा है। जिलाधिकारी को शिकायत की गई कि यहां पर खुलेआम एक ही परिवहन विभाग के रजिस्ट्रेशन नंबर और वन निगम द्वारा जारी गेटवार नंबर लगाकर खनिज को ठिकाने लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


शिकायत के बाद डीएम दीपक रावत ने सिटी मजिस्ट्रेट केके मिश्रा को कार्रवाई का निर्देश दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने परिवहन कर अधिकारी-2 असित झा के साथ गेट पर छापा मारा। गेट पर यूपी-63 ई/9765 नंबर के दो वाहनों को पकड़ा। मिश्रा कहते हैं कि एक ही नंबर के दो और वाहनों के  चलने की शिकायत थी, इसमें एक वाहन को मौके पर पकड़ लिया गया है। एक वाहन नहीं मिला है। इसकी जांच कराई जा रही है। वन निगम से गेट पर लगे सीसीटीवी की फुटेज आदि को मंगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरा पड़ाव में थी विवादित गेट खोलने की तैयारी
हल्द्वानी। गोरा पड़ाव क्षेत्र में एक ‘मजबूत नेटवर्क’ के काम करने की बात कही जाती है। इस नेटवर्क पर राजनीतिक संरक्षण का भी आरोप है। बताया जाता है कि पिछले साल जिस चर्चित स्टेडियम खनन गेट को खोलने को लेकर सवाल उठने के साथ जमकर हंगामा हुआ था, पहले उस गेट को गोरा पड़ाव में ही खोलने की तैयारी थी। गोरा पड़ाव क्षेत्र ही पर ही एक स्टोन क्रशर में बिना अनुमति के खनन का मामला पकड़ा गया था। इसमें उप निदेशक खनन के अनुसार चार करोड़ का जुर्माना लगाया गया था। डीएम ने भी जुर्माने के लिए नोटिस भेजने की बात कही थी।


वजन से लेकर बिना रायल्टी के चक्कर
हल्द्वानी। गौला के गेटों पर खनन चोरी के कई हथकंडे अपनाए जाते हैं। आरोप रहा है कि वजन वाले कांटे पर गड़बड़ी या सेटिंग कर कम तौल पर वाहन को निकाल दिया जाता है। इसके अलावा अगर सेटिंग है, तो गेट पर बिना रायल्टी दिए भी कई चक्कर डंपर लगा लेते हैं। जबकि  अवैध खनन रोकने के लिए तमाम योजना, रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटीफिकेशन डिवाइस, ई-रवन्ना आदि की व्यवस्था करने का दावा किया जाता रहा है। वाहन स्वामियों का आरोप है कि इसकी राशि खनन स्वामियों से वसूल करने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed