फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Authority to file a lawsuit against the secretary of EE Tahrir

ईई की तहरीर पर प्राधिकरण सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 24 Jul 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Sun, 24 Jul 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
लोनिवि के ईई की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने झील विकास प्राधिकरण के सचिव चंद्र सिंह मर्तोलिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक लोनिवि के अधिशासी अभियंता धन सिंह कुटियाल की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि बीते 20 जुलाई को वह राज्य अतिथि गृह में मौजूद थे।
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान किसी बात को लेकर प्राधिकरण सचिव मर्तोलिया ने उनके साथ अभद्रता करते हुए धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने कुटियाल की तहरीर के आधार पर प्राधिकरण सचिव मर्तोलिया के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक कश्मीर सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में पूछे जाने पर प्राधिकरण सचिव मर्तोलिया का कहना है कि कुटियाल उनके अच्छे मित्र हैं। दोस्तों के बीच छिटपुट विवाद होते रहते हैं।, हम खुद मिल बैठकर विवाद को निपटा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed