फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Attempted robbery at ATM

लुटेरों ने किया शहर के दो एटीएम में लूट का प्रयास

Fri, 23 Jan 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 23 Jan 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
Attempted robbery at ATM

पिछले दो दिनों से सीएम हरीश रावत शहर में थे। पुलिस महकमा उनकी सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट पर था। शहर भर में गश्त और चौकसी को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया था। तभी दोनों दिन शहर के बीच में ही लगातार दो एटीएम में लूट का प्रयास हुआ।

विज्ञापन


एमबी इंटर कालेज तिराहे पर स्थित मनी स्पॉट के एटीएम की लाइट तोड़कर एक लूटेरे  ने अंदर घुसने का प्रयास किया, लेकिन पास में आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम पर तैनात गार्ड ने विरोध करते हुए पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने एक लुटेेरे को हिरासत में ले लिया। इधर, कुसुमखेड़ा में भी लुटेरों ने ओरिएंटल बैंक के एटीएम का शटर तोड़कर लूट का प्रयास किया।
विज्ञापन


बुधवार रात दमुवाढूंगा निवासी गार्ड जीवन सिंह रावत एमबी इंटर कालेज तिराहा स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में ड्यूटी कर रहा था। इस बीच करीब एक बजे एक युवक लुटेरे ने पास के मनी स्पॉट एटीएम की लाइट तोड़ दी। इसके बाद वह अंदर घुसने लगा। गार्ड ने उसे देखा तो तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गार्ड ने उसे किसी तरह वहां रोके रखा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लूटेरे को पकड़ लिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद तीन अन्य युवक वहां पहुंचे और एटीएम पहुंचकर गार्ड को धमकाना शुरू किया। कहा कि उसने पुलिस को सूचना देकर अच्छा नहीं किया है। आशंका है कि एटीएम लुटेरों का एक गैंग शहर सक्रिय है, जो इस एटीएम को तोड़कर पैसे लूटने की फिराक में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मंगलवार रात कुसुमखेड़ा स्थित ओरिएटंल बैंक का शटर तोड़कर एटीएम लूटने की कोशिश की गई, लेकिन पड़ोस के एक युवक ने तत्काल पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचते ही एटीएम में घुसे तीनों युवक भाग निकले। लामाचौड़ चौकी प्रभारी हेमचंद्र पंत ने बताया कि गार्ड नौ बजे रात में शटर बंद कर चला गया था। इसके बाद तीन युवक एटीएम में घुस गए। वे एटीएम को क्षति पहुंचाने ही वाले थे कि पुलिस आने के डर से भाग गए। एटीएम लूट के प्रयास की इन घटनाओं के बाद एसएसपी सेंथिल अबुदई ने सख्त नाराजगी जताते हुए बैंकों की सुरक्षा के निर्देश सभी थाने चौकियों को दिए हैं। घटनाएं न खुलने या बंद न होने पर थानेदार और चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की भी बात कही है।


एक माह पहले देवलचौड़ में भी तोड़ा था एटीएम
रामपुर रोड स्थित बैंक आफ बड़ौदा के एटीएम को 15 दिसंबर की रात तोड़कर लुटेरों ने लूटने की कोशिश की थी, लेकिन पास में ही सो रहे मूर्तिकारों की सक्रियता से लूट नहीं हो सकी। हालांकि, लुटेरे मौके से भाग निकले। एसओजी ने भी एटीएम से सीसी फुटेज लेकर लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed