{"_id":"0b0c90538e70a9d46ff6ef14424ab71b","slug":"assault-with-rural-workers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत युवकों ने धरना स्थल पर काटा हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत युवकों ने धरना स्थल पर काटा हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, भ्ाीमताल
Updated Sun, 10 May 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
मनरेगा कर्मियों के धरना स्थल पर शराब के नशे में धुत दो युवकों ने जमकर हंगामा काटा और विरोध करने पर आंदोलित कर्मचारियों के साथ हाथापाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को थाने ले गई, जहां बाद में दोनों युवकों द्वारा लिखित माफीनामा देने पर समझौता हो गया।
विज्ञापन
सेवा बहाली और बकाया मानदेय भुगतान की मांग को लेकर मनरेगा कर्मचारी बीते तीन दिन से विकास भवन परिसर में धरने पर बैठे हैं। शनिवार दोपहर शराब के नशे में धुत दो युवक धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलित युवकों के साथ अभद्रता करने लगे। उक्त दोनों युवक भी पूर्व में मनरेगा कर्मी रहे हैं। इस दौरान एक युवक ने धरने पर बैठे युवकों के साथ हाथापाई की और धरनारत महिलाओं को भी धमकाया।
विज्ञापन
मनरेगा जिलाध्यक्ष नवीन तिवारी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस दोनों युवकों को थाने ले गई। इस दौरान आंदोलित मनरेगा कर्मी भी थाने पहुंच गए। इससे पहले कि पुलिस मामले में कोई कार्रवाई करती मनरेगा कर्मियों और आरोपी युवकों के बीच सुलह हो गई।
विज्ञापन
आंदोलन तोड़ने की साजिश
आंदोलित मनरेगा कर्मियों का कहना है कि शनिवार को धरना स्थल पर दो युवकों द्वारा किया गया हंगामा आंदोलन को तोड़ने की साजिश है। जिलाध्यक्ष नवीन तिवारी ने बताया कि उक्त दोनों युवकों की अपने-अपने क्षेत्रों में मनरेगा में पुन: बहाली हो चुकी है, लिहाजा वह नहीं चाहते कि शेष कर्मचारी किसी तरह का आंदोलन करें।