{"_id":"26c637e1185159159936427d82f7c4df","slug":"area-panchayat-members-beaten-bjeta-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र पंचायत सदस्य बजेठा को घेरकर पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्षेत्र पंचायत सदस्य बजेठा को घेरकर पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, चोरगलिया
Updated Wed, 22 Apr 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी समारोह से लौट रहे क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज बजेठा पर गौलापार के जंगल में गाड़ी रुकवाकर कुछ लोगों ने हमलाकर उन्हें घायल कर दिया। घायल बजेठा ने चोरगलिया थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। मामला खनन कार्य की रंजिश का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज बजेठा मंगलवार को अपनी कार से किसी शादी समारोह में गए थे। शाम करीब 5:30 बजे वहां से लौटते समय दानीबगंर मोड़ के पास पहले से ही कार सवार चार लोग गाड़ी रोक कर खड़े थे। इन लोगों ने पंकज की कार रुकवा ली और उन्हें बाहर निकालकर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
काफी देर पिटाई लगाने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल पंकज ने चोरगलिया थाने में क्षेत्र के ही मोनू चौसाली, प्रकाश पांडे, इंद्र कुमार जॉगी और अजय पुरी के खिलाफ नामजद तहरीर दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन