फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Amit Auto Wheels and a half million embezzlement

अमित आटो व्हील्स से ढाई करोड़ का गबन

Thu, 25 Aug 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Thu, 25 Aug 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने ढाई करोड़ के गबन के मामले में अमित आटो व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इस घपले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


आरोप है कि मैनेजर ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए 15 अगस्त तक पैसा जमा करने का वादा किया था लेकिन बाद में पैसा देने से मुकर गया।

बरेली रोड तीनपानी स्थित अमित आटो व्हील्स के एमडी अमित साहनी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि कंपनी ने मैनेजर के अधीन बकाया वसूली के लिए टीम बनाई थी।
विज्ञापन


टीम में नैनीताल जिले के चकलुआ निवासी बसंत सिंह, पीलीभीत जिले के मुनगढ़ी निवासी आशीष गुप्ता, हल्द्वानी आर्मी कैट निवासी विरेंद्र बिष्ट, बरेली के जितेंद्र शर्मा, आजादनगर बनभूलपुरा निवासी कमरुजम्मा सहित कई लोगों ने पैसा वसूलने के बाद उसे मैनेजर के सुपुर्द किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमडी ने कंपनी के 2012 से 2016 तक की लेनदेन की जांच की तो दो करोड़ 60 लाख रुपये की गड़बड़ी पकड़ी गई।  इस मामले में उन्होंने कर्मचारियों से बारी बारी पूछताछ की। कर्मचारियों ने इसके लिए मैनेजर को दोषी ठहराया।


इस मामले में एमडी ने मैनेजर जितेंद्र गिरी से पूछताछ की तो उसने अपनी गलती स्वीकार की। मैनेजर ने कंपनी को 15 अगस्त 2016 तक पैसा लौटाने का वादा किया।

समय सीमा बीतने के बावजूद मैनेजर ने पैसा वापस नहीं लौटाया तो एमडी ने कोतवाली थाना प्रभारी राम सिंह मेहता से शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बरेली जिले के पीडब्लूडी कालोनी निवासी मैनेजर जितेंद्र गिरी के खिलाफ धारा 408 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed