{"_id":"5783df574f1c1b0f7913d7b8","slug":"along-the-road-to-meet-the-young-woman-s-body-sensation","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे युवती का शव मिलने से सनसनी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क किनारे युवती का शव मिलने से सनसनी
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी
Updated Mon, 11 Jul 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे युवती का शव मिलने से सनसनी
- फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी मार्ग में भाखड़ा के पास सोमवार सुबह अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। प्रथमदृष्टया आशंका जताई जा रही है कि कहीं और हत्या कर शव को यहां लाकर जंगल में फेंका गया होगा।
विज्ञापन
सुबह वनकर्मियों को गश्त के दौरान फतेहपुर रेंज में भाखड़ा के जंगल में सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवती का शव पड़ा मिला। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत कालाढूंगी और लामाचौड़ पुलिस को दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने राहगीरों से शव की शिनाख्त करवाई, लेकिन युवती के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
एसओ पीके उनियाल ने बताया कि आसपास के थाना क्षेत्रों में घटना की सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
भाखड़ा के जंगल में मिला युवती का शव करीब 24 घंटे पुराना बताया जा रहा है। युवती की उम्र करीब 25 से 30 के बीच आंकी जा रही है। युवती के मुंह में चोट के निशान मिले हैं। मुंह, बांए हाथ, गला और पीठ नीली पड़ी हुई है और शरीर फूला हुआ था। युवती ने नीली जींस और गुलाबी रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी।