फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Administrative officer of the district hospital suspended

जिला अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी नेगी सस्पेंड

Sat, 31 Jan 2015 08:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Sat, 31 Jan 2015 08:39 PM IST
विज्ञापन

बीडी पांडे जिला अस्पताल से चोरी हुए बैंक आफ बड़ौदा के दो चेकों से फर्जी हस्ताक्षर कर 7.85 लाख रुपए निकालने के मामले में शासन ने बीडी पांडे अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी डीएस नेगी को निलंबित कर दिया है। करीब 10 दिन पूर्व शासन की ओर से निलंबन आदेश भेज दिए गए हैं।

विज्ञापन


अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी नेगी की ओर से 31 दिसंबर को कोतवाली में ट्रेवल एजेंट कुंवर सिंह देव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसमें लिखा गया था कि चोरी चेक नंबर 08 से आरोपी देव ने 23 मई 2014 को 6.85 लाख जबकि 9 जून को 1 लाख रुपए निकाल लिए। जिस पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ। वहीं, 8 दिसंबर 2014 की रात सीएमओ कार्यालय से भी पीएनबी के 16 चेक चोरी हुए। जिसकी सूचना कार्यालय प्रबंधन की ओर से तल्लीताल थाने में दी गई। पीएनबी से भी संबंधित चेकों पर स्टाप पेमेंट लगाई गई।
विज्ञापन


कार्यालय प्रबंधन के मुताबिक पीएनबी के चोरी किए गए चेक नंबर-882389 से 9 दिसंबर को 3 लाख 75 हजार 80 रुपए निकालने का प्रयास हुआ। बीओबी हल्द्वानी से क्लीयरेंस के लिए पीएनबी पहुंचे चेक को बैंक प्रबंधन ने वापस कर दिया, पर पड़ताल में पता चला कि संबंधित खाता भी आरोपी देव का था। इन मामलों को लेकर पुलिस जांच चल रही है। पुलिस ने चेकों को हस्ताक्षर मिलान के लिए देहरादून भेजा है। वहीं, विभागीय पड़ताल के बाद शासन ने प्रथम दृष्टया प्रशासनिक अधिकारी डीएस नेगी को दोषी पाते हुए निलंबन करने के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ और पीएमएस बोले, नहीं मिला पत्र
बीडी पांडे अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी डीएस नेगी के निलंबन के संबंध में पूछे जाने पर पीएमएस डा. जीबी बिष्ट और सीएमओ डा. एलएम उप्रेती ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि निलंबन आदेश अब तक उन्हें नहीं मिला है। ऐसे में वह कुछ नहीं बता सकते।


विभागीय जांच में प्रारंभिक तौर पर प्रशासनिक अधिकारी डीएस नेगी दोषी पाया गया है। उनके निलंबन के आदेश शासन की ओर से 10 दिन पूर्व जारी कर दिए गए हैं। निलंबन की प्रति सीएमओ को भी भेजी गई है। -गौरीशंकर जोशी, स्वास्थ्य महानिदेशक।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed