{"_id":"5cbb85d4bdec22145d38556a","slug":"91555793364-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटेल चौक की दुकानों में आग धधकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पटेल चौक की दुकानों में आग धधकी
विज्ञापन
शिमला आग
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। पटेल चौक स्थित फास्ट फूड की दुकान में शनिवार की शाम लगी आग ने चार दुकानों को लपेट में ले लिया। बिल्डिंग के प्रथम तल में रहने वाले पांच परिवारों ने धुएं के बीच भागकर अपनी जान बचाई। फायर ब्रिगेड की टीम ने डेढ़ घंटे के प्रयास में आग को काबू में कर लिया लेकिन दुकानों में रखे लाखों के सामान जलकर नष्ट हो गए। पता चला है कि अंग्रेजों के जमाने की यह बिल्डिंग नैनीताल निवासी ओमप्रकाश नैनवाल की है।
पटेल चौक स्थित प्राचीन बिल्डिंग में विनोद बिष्ट की फास्ट फूड की दुकान, मोहन बोरा का होटल, करन कार्की की चाउमीन की दुकान और उमेश बोरा की परचून की दुकान है। शनिवार की शाम करीब पांच बजकर पांच मिनट पर मिलन रेस्टोरेंट में कर्मचारी चाउमीन में छौंक लगाया। इस बीच आग की लपटें कड़ाही से ऊपर उठ गई। आग से गैस सिंलिडर की पाइप गलकर सिलिंडर से निकल गई। अचानक गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। दुकानदार के साथ रेस्टोरेंट के पांच कर्मचारी और ग्राहक भाग खड़े हुए। आग इतनी तेज फैली की पड़ोसी मोहन बोरा के होटल और उमेश बोरा की दुकान के ऊपरी हिस्से तक फैल गई। आग की लपटें और धुआं को देखते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी। दुकानों के प्रथम तल पर रहने वाले टेंट हाउस के मालिक नवीन पांडे के कर्मचारी, महेंद्र सिंह, मोहन बोरा और उमेश के परिजनों ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलने के बाद एफएसओ जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के जवानों ने तत्काल आग बुझाना शुरू किया। इस बीच भीड़ बेकाबू हो गई थी। कोतवाली पुलिस ने भीड़ को किसी प्रकार नियंत्रित किया। फायर ब्रिग्रेड ने डेढ़ घंटे प्रयास के बाद आग को काबू में कर लिया। इस दौरान चारों दुकानदारों के लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई।
हल्द्वानी में पटेल चौक की चार दुकानों में धधकी आग
लाखों की क्षति, धुएं के बीच भागकर लोगों ने बचाई जान
दुकानों के सामान जलकर नष्ट
हल्द्वानी। दुकानदारों ने बताया कि तीन फ्रीज, दो मोटर, इनवटर्र, दो मिक्सी, दर्जनों कैरेट, सिलिंडर, चूल्हा, लकड़ी की टेबल, पंखे व कूलर, कंटेनर, मोबाइल, पावर बैंक, फास्ट फूड बनाने का सामान, दुकान के बर्तन जलकर नष्ट हो गए थे।
विज्ञापन
आग फैलती को मच जाता हाहाकार
हल्द्वानी। क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि फायर ब्रिगेड ने जल्द ही आग को नियंत्रित कर लिया। यदि आग फैलती को बगल में रूई और रजाई गद्दे की दुकान तक पहुंच सकती थी। आग फैलने पर उसे नियंत्रित करना मुश्किल हो सकता था। आग नियंत्रित होने से कार्की मेडिकल स्टोर, परचून की दुकान के सामान भी बच गए।
शनिवार के चलते मिला खुला रास्ता
हल्द्वानी। पटेल चौक मार्ग अमूमन व्यस्त रहता है। शनिवार के चलते बाजार बंद होने के कारण रास्ता खाली था। इसी कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुंचना आसान हो गया। यदि अन्य दिन होता तो ठेले और वाहनों के चलते बड़ी गाड़ियों को घुसना आसान नहीं हो सकता था।
आग बुझाने वाले अधिकारी और जवान
हल्द्वानी। सीएफओ संजीवा कुमार और एफएसओ जगदीश कुमार के निर्देशन में चालक जय प्रकाश, सुरेद्र कुमार, जगदीप सिंह, अमर सिंह अधिकारी, रामकुमार, सुंदर राणा, सुनील चौधरी, जवाहर सिंह, फायर मैन भूपेंद्र सिंह, मुकेश सिंह, मुकेश चतुर्वेदी, प्रेम राणा, सचिन राणा, अवनीश कुमार, तनोज सिंह, दीपक सुतेड़ी, विपिन चौहान, केदार सिंह, देवेंद्र कुमार ने आग को काबू में किया। सीएफओ ने बताया कि आग बुझाने में छह गाड़ियों का पानी खर्च हुआ है।
आग बुझाने में भीड़ बनी बाधक
हल्द्वानी। आग बुझाते समय कुछ लोग फायर ब्रिगेड के जवानों को राय दे रहे थे कि ऐसे आग बुझाए। वे नहीं जानते थे कि ट्रेंड जवान आग को नियंत्रित करना जानते थे। भीड़ आग बुझाते समय पाइप पर चढ़ जा रही थी। कोतवाली एसएसआई विजय सिंह मेहता, चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह नेगी भीड़ को कई बार हटाए। वे पाइप पर चढ़कर आग बुझाने में बाधक बन रहे थे।
फोटो
युवक के सिर पर गिरा स्टील का बर्तन
हल्द्वानी। दमुआढूंगा निवासी पप्पू (27) तमाशबीन बनकर आग देख रहा था। इस बीच एक स्टील का बर्तन उसके सिर पर गिर पड़ा और घायल हो गया। सिर से खून निकलने पर वह इलाज कराने चला गया।
कड़ाही की आग से गैस रिसाव हुआ
हल्द्वानी। सीएफओ संजीवा कुमार ने बताया कि फायर ब्रिगेड को पांच बजकर 20 मिनट पर गैस सिलिंडर में आग लगने की सूचना मिली थी। जांच से पता चला कि दुकान का कर्मचारी छौंक लगाया और आग ऊपर उठ गई। इस बीच गैस सिलिंडर की पाइप जलने पर गैस रिसाव हुआ और आग भड़क गई थी।