फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   खाई में कूदी दिव्यांग महिला, मौत

खाई में कूदी दिव्यांग महिला, मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
खाई में कूदी दिव्यांग महिला, मौत
भवाली (नैनीताल)। शहर से चार किमी दूर निगलाट के पास रविवार शाम एक दिव्यांग महिला ने खाई में कूदकर जान दे दी। वह अपने पति के साथ नैनीताल अस्पताल से इलाज कराकर घर लौट रही थी। निगलाट के पास उसने उल्टी आने की बात कहकर बस रुकवाकर और खाई में कूद मार दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सुयालगाड़ भवाली निवासी जानकी देवी (35) पत्नी नवीन चंद्र काफी समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। इस कारण उसके पति नवीन चंद्र नैनीताल स्थित अस्पताल में उसका इलाज करा रहे थे। रविवार को नवीन जानकी का इलाज कराने के बाद घर लौट रहे थे। तभी निगलाट के पास पहुंचने पर जानकी ने उल्टी आने की बात कहकर बस रुकवाई और बस से उतरने के कुछ देर बाद ही खाई में कूद लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव खाई से निकाला। कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


खाई में कूदी दिव्यांग महिला, मौत
उल्टी आने की बात कहकर रुकवाई थी बस
नैनीताल अस्पताल से इलाज कराकर पति के साथ लौट रही थी जानकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed