{"_id":"5c292dbabdec2256c822b6da","slug":"91546202554-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वारदातों का लाई डिटेक्टर टेस्ट एक साथ कराने की तैयारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो वारदातों का लाई डिटेक्टर टेस्ट एक साथ कराने की तैयारी
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। गोरापड़ाव हत्याकांड और बैंक मैनेजर के पुत्र नितिन टम्टा की मौत के मामले में लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने का मामला सीबीआई में लंबित है। जिला पुलिस के अधिकारियों ने सीबीआई से एक साथ हल्द्वानी में टेस्ट कराने का अनुरोध किया है। अभी दोनों मामलों में टेस्ट के लिए सीबीआई ने कोई तिथि निर्धारित नहीं की है।
गोरापड़ाव में 26 अगस्त की रात बदमाशों ने महिला की हत्या कर बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया था। इस मामले में रेंज की पुलिस के साथ एसटीएफ सहित 18 टीमें लगायी गयी लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल सकी। हाईकोर्ट के आदेश पर एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी ने तीन संदिग्धों को छांटकर अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने तीनों लोगों का लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की मंजूरी दी है। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने मंजूरी मिलने के बाद सीबीआई से शीघ्र टेस्ट कराने का अनुरोध किया है। इसी प्रकार बैंक मैनेजर के पुत्र नितिन की मौत के मामले में अदालत ने एक माह पहले लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की मंजूरी दी थी। जांच अधिकारी ने नितिन मामले में सीबीआई को पत्र भेजकर टेस्ट कराने का अनुरोध किया। सीबीआई के अधिकारियों ने जनवरी में टेस्ट कराने का भरोसा दिया है। एसबीआई के प्रबंधक एमपी टम्टा के पुत्र नितिन टम्टा (22) की अमृतपुर में मई 2013 में डूबने से मौत हो गई थी।
दो वारदातों की एक साथ लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की तैयारी
जिला पुलिस ने सीबीआई से हल्द्वानी आने का किया अनुरोध