फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आरटीओ रोड पर वाहन आपस में भिड़े

आरटीओ रोड पर वाहन आपस में भिड़े

Wed, 12 Dec 2018 01:15 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
आरटीओ रोड पर वाहन आपस में भिड़े
हल्द्वानी। आरटीओ रोड पर हनुमान मंदिर के पास मंगलवार को एक ट्रक और स्कूली बस में टक्कर हो गई। इसके बाद तेज रफ्तार कार के साथ ही कई अन्य वाहन भी एक दूसरे से टकरा गए। इससे घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना से जाम लग गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस का दावा है कि स्कूली बस में बच्चे नहीं थे और कोई भी इस घटना में हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

हनुमान मंदिर के पास एक ट्रक को ड्राइवर ने अचानक मोड़ा। इसी बीच पीछे से आ रही स्कूली बस ट्रक से टकरा गई। इसके अलावा अन्य वाहनों की गति तेज होने के बाद वह भी टकरा गए। इससे घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया। वाहनों के टकराने से घटनास्थल पर जाम लग गया और लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लोगों का आरोप था कि पुलिस घटनास्थल पर देरी से पहुंची, जिससे उनमें नाराजगी देखने को मिली। काफी समय बाद पुलिस ने पहुंचकर यातायात को सुचारु कराया। मुखानी थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और यातायात को कुछ ही देर में सामान्य करा दिया। उन्होंने कहा कि स्कूली बस में बच्चे नहीं थे और कोई भी इस हादसे में हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन


स्कूली बस और ट्रक भिड़े, कई अन्य वाहन भी टकराए
आरटीओ रोड पर दुघर्टना से मची अफरातफरी, जाम लगा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed