{"_id":"5bb2814b867a552c9418b7fc","slug":"91538425163-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चित हत्याकांड ः अंकित ने पांच नए नाम बताए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चर्चित हत्याकांड ः अंकित ने पांच नए नाम बताए
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। चर्चित हत्याकांड में पूछताछ के दौरान कारोबारी अंकित ने पांच नए लोगों के बारे में जानकारी दी है। पुलिस ने इसी आधार पर मोबाइल रिचार्ज करने वाले दुकानदार समेत दो लोगों को उठाकर पूछताछ की है।
हिरासत में लिए गए सदर बाजार के कपड़ा व्यवसायी के भांजे अंकित बंसल ने पुलिस को पांच नए नामों के बारे में जानकारी दी है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि अंकित के बयान हत्या की कड़ियों तक पहुंचा सकते हैं। पुलिस उसके बयान की तस्दीक कर रही है। पुलिस के पास इस मामले में कई साक्ष्य सामने आए हैं लेकिन घटना के दिन की लोकेशन किसी से नहीं मिल रही है। काठगोदाम थाने में एसपी सिटी और सीओ भी अंकित से पूछताछ कर चुके हैं। पुलिस की अन्य टीमें भी संदिग्ध लोगों से ऊधमसिंह नगर के थानों में पूछताछ कर रही हैं। संदिग्धों की तलाश में गई हरियाणा टीम को भी कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।