फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   हल्द्वानी में खपाए पंजाब से चुराए गए जेवर

हल्द्वानी में खपाए पंजाब से चुराए गए जेवर

Sun, 22 Apr 2018 02:22 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी में खपाए पंजाब से चुराए गए जेवर
डेमो - फोटो : डेमो
हल्द्वानी/काशीपुर। पंचकूला (चंडीगढ़) के ऐतिहासिक सकेतड़ी प्राचीन शिव मंदिर समेत हरियाणा और पंजाब के छह प्रमुख मंदिरों से सोने-चांदी के आभूषणों को नया रूप देकर उन्हें हल्द्वानी में खपाया गया।
विज्ञापन


इसका खुलासा तब हुआ जब चंडीगढ़ पुलिस ने हल्द्वानी के नवाबी रोड से एक सर्राफ को हिरासत में लिया। उसने 19 किलो चांदी और सौ ग्राम सोना खरीदने की बात कबूल की है। पुलिस उसकी निशानदेही पर अब चोरी के माल को बरामद करने के लिए छापा मार रही है। इधर, काशीपुर से महाराष्ट्र निवासी एक युवक को हिरासत में लिया गया है। दोनों को लेकर पुलिस चंडीगढ़ लौट गई है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ के सेक्टर 26 के उपनिरीक्षक सरदार मलूक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को नवाबी रोड के निवारण नगर में छापा मारा। पुलिस वहां से एक सर्राफा व्यवसायी को पकड़कर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली थाना प्रभारी केआर पांडे के मुताबिक चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग मंदिरों से चोरी की गई 27 किलो चांदी और काफी मात्रा में सोना हल्द्वानी के कुछ व्यवसायियों को बेचा गया है। इधर पुलिस के समक्ष व्यवसायी ने 19 किलो चांदी और 100 ग्राम सोना खरीदने की बात स्वीकार की।

यह भी पता चला है कि उसने खरीदे गए सोने और चांदी को किसी अन्य व्यवसायी को बेचा है। चंडीगढ़ पुलिस की मानें तो इस मामले में एक गिरोह से जुड़े तीन अभियुक्त पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। उनके बयान के आधार पर ही चंडीगढ़ की पुलिस यहां छापा मारने के लिए आई है।

इसी कड़ी में पुलिस ने बांसफोड़ान चौकी के उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी गोस्वामी व अन्य कांस्टेबलों के साथ काशीपुर में कई स्थानों पर दबिश दी। पुलिस ने डॉक्टर लाइन से हनुमान सिंह को हिरासत में ले लिया। सर्राफ हनुमान मूल रूप से महाराष्ट्र निवासी है।

गिरोह के हनुमान पर बड़ी जिम्मेदारी
पुलिस के मुताबिक आभूषण चोरी करने वाला गिरोह माल काशीपुर पहुंचाता था। यहां माल गलाकर उसे ठिकाने लगाने का जिम्मा हनुमान सिंह के पास था। तैयार माल दूसरे सदस्य हल्द्वानी के सर्राफ तक पहुंचाते थे।

तीन महीने पहले हुई चोरी
एसआई मलूक ने बताया कि 15 फरवरी 2018 को पंचकूला के सकेतड़ी स्थित शिव मंदिर की मूर्तियों से सोने के जेवर चोरी हो गए थे। 12 जनवरी को चंडीगढ़ के शीतला देवी मंदिर से चांदी के कलश और छत्र भी चोरी हो गए।


तीन बदमाशों ने उगला था सच
इन वारदातों के सिलसिले में पंचकूला पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस गैंग के सदस्यों ने श्री राम मंदिर, जैन मंदिर समेत आधा दर्जन और मंदिरों में भी चोरी की वारदातें भी कबूली हैं। इन वारदातों में काशीपुर और हल्द्वानी के भी करीब आधा दर्जन लोग शामिल हैं। चंडीगढ़ पुलिस ने बरेली में भी छापा मारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed