फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नाबालिग किशोरी के अपहरण में तीन गिरफ्तार

नाबालिग किशोरी के अपहरण में तीन गिरफ्तार

Wed, 18 Apr 2018 01:52 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग किशोरी के अपहरण में तीन गिरफ्तार
हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने मोहल्ले से लापता किशोरी को एक युवक के साथ बरामद कर लिया। पूछताछ से पता चला कि आरोपी युवक उसे लेकर मेरठ चला गया था। इस मामले में पुलिस ने युवक के साथ संरक्षण देने वाले बहनोई और दोस्त को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

बनभूलपुरा के थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने तीन अप्रैल सूचना दी कि उसकी नाबालिग बेटी एक अप्रैल से लापता है। शक जताया कि उसकी लड़की को कांच का पुल मेरठ यूपी के मोहल्ला अहमदनगर निवासी मो. रिजवान भगाकर ले गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो और अपहरण की धाराओं केतहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने अपहृता की तलाश के लिए मेरठ में दबिश दी लेकिन लड़की का पता नहीं चल सका। मंगलवार को सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक कुमकुम धानिक के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संजीत कुमार राठौर, परवेज अली, घनश्याम की टीम ने गांधीनगर इंटर कॉलेज बरेली रोड से आरोपी रिजवान को गिरफ्तार किया। उसके साथ किशोरी को भी बरामद किया गया। आरोपी ढाई साल से इंदिरानगर में रह रहा था। वह दिल्ली से खरीदकर शहर में इलेक्ट्रॉनिक्स म्यूजिक सिस्टम बेचता था। जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी को संरक्षण देने वाले उसके बहनोई सिविल लाइन मेरठ अंसार गली निवासी मो. सलमान और दोस्त चारपाई वाला पुल आशियाना कॉलोनी लिसाड़ीगेट निवासी मो. सावेज को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बरामद किशोरी और अभियुक्त का मेडिकल कराया। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वह राजीनामा कराने के लिए मेरठ से हल्द्वानी आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed