फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पूर्व दर्जा राज्य मंत्री वारंट के तहत गिरफ्तार

पूर्व दर्जा राज्य मंत्री वारंट के तहत गिरफ्तार

Sun, 31 Dec 2017 02:37 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
पूर्व दर्जा राज्य मंत्री वारंट के तहत गिरफ्तार
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने सीएमटी कालोनी में शनिवार को छापा मारकर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री दिव्यांग हरीश पाल को उसकी बहन के घर से गिरफ्तार कर लिया। पत्नी को भरण पोषण का पैसा नहीं देने पर अदालत ने हरीश पाल के खिलाफ कुर्की वारंट जारी किया था। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर नैनीताल जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली थाने में गिरफ्तार आरोपी हरीश पाल ने बताया कि वह गौजाजाली उत्तर का रहने वाला है। उसकी शादी 2001 में ममता के साथ हुई थी। दोनों के बीच संबंध बिगड़ने पर दूरियां बढ़ गई। पत्नी ने मकान पर कब्जा करने के बाद उसके खिलाफ भरष पोषण का मुकदमा अदालत में दायर कर दिया था। मेडिकल चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि अदालत ने हरीश को भरण पोषण का 84 हजार रुपये देने के निर्देश दिए थे। पैसा नहीं देने पर अदालत ने धारा 125 के तहत कुर्की वारंट जारी किया था। इसी आधार पर पुुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने शनिवार को सीएमटी कालोनी स्थित बहन के घर से हरीश पाल को गिरफ्तार कर लिया। आदेश के तहत पैसा नहीं देने पर मकान कुर्क करने के निर्देश थे चूंकि वह बहन के घर में रह रहा था, इसी कारण बहन के घर की कुर्की नहीं हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed