{"_id":"5a07624b4f1c1b65548bc907","slug":"91510433355-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटाबाग के गांव में मूकबधिर किशोरी से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोटाबाग के गांव में मूकबधिर किशोरी से दुष्कर्म
Updated Sun, 12 Nov 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। कोटाबाग ब्लाक के एक गांव में स्वयं सेवी संस्था में काम करने वाले एक युवक ने इसी संस्था में काम करने वाली मूकबधिर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की सूचना पर ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और इसकी सूचना राजस्व पुलिस को दी। राजस्व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पीड़िता को मेडिकल के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।
पट्टी पटवारी सुरेश चंद्र सनवाल ने बताया कि गांव के सरपंच ने उन्हें सूचना दी कि एक युवक ने गांव की मूकबधिर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया है और आरोपी को ग्रामीणों ने बंधक बनाया हुआ है। सूचना मिलने के बाद पटवारी सनवाल अपने अनुसेवक गोधन सिंह के साथ गांव पहुंचे और आरोपी युवक को अपनी हिरासत में ले लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने पटवारी को बताया कि शनिवार सुबह जब मूक बधिर किशोरी शौच को जा रही थी तभी आरोपी युवक ने उसे पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया। खबर फैलने पर ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच लिया। पटवारी सुरेश सनवाल ने बताया कि आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। अब तक हुई पूछताछ में आरोपी युवक किशोरी द्वारा लगाए गए आरोपों को झूठा बता रहा है। उन्होंने बताया कि राजस्व पुलिस मामले की जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक मामले में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।