फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   घूसकांड रेंजर से भी आगे बढ़ सकती है जांच

घूसकांड रेंजर से भी आगे बढ़ सकती है जांच

Mon, 08 Apr 2019 02:31 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Mon, 08 Apr 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
घूसकांड रेंजर से भी आगे बढ़ सकती है जांच
investigation
हल्द्वानी। एक लाख रुपये की घूस लेते रंगेहाथों पकड़े गए वन दरोगा शैलेंद्र सिंह चौहान का बयान वन विभाग के अधिकारियों के लिए मुसीबत बन सकता है। पता चला है कि रेंजर के अलावा कई अधिकारियों से भी पूछताछ की जाएगी। हालांकि जांच लोकसभा चुनाव के चलते कुछ दिनों के लिए थमी हुई है।
विज्ञापन

सतर्कता विभाग ने दो अप्रैल को एक लाख रुपये घूस लेते हुए गुलजारपुर वन चौकी तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर में तैनात वन दरोगा शैलेंद्र सिंह चौहान को भवानीगंज चौराहे से गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप था कि काशीपुर के खनन कारोबारी से दो वाहनों को छोड़ने के एवज दो लाख रुपये की घूस मांगी थी। इस मामले में प्रथम दृष्टया रेंजर आर के वर्मा का नाम सामने आने पर उच्चाधिकारियों ने उनको डीएफओ कार्यालय में संबद्ध कर दिया। इस मुकदमे की जांच निरीक्षक संजय पांडे कर रहे हैं। जांच टीम ने भ्रष्टाचारियों को घेरे में लेने के लिए काफी साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों का कहना है कि इस मामले में वन दरोगा के अलावा विभाग के कई लोगों से पूछताछ की जाएगी। जांच का दायरा सिर्फ रेंजर तक सीमित नहीं रहेगा। चूंकि विवेचक लोकसभा चुनाव के चलते ऊधमसिंहनगर चले गए हैं। इस कारण विवेचना एक सप्ताह के लिए थम गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव बाद बढ़ेगा जांच का दायरा
घूसकांड : चुनाव बाद रेंजर और अफसरों से भी की जाएगी पूछताछ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed