{"_id":"5c8ab07cbdec2214262c4ddf","slug":"81552593020-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर खाने से महिला की मौत, ससुरालियों पर लगाए आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहर खाने से महिला की मौत, ससुरालियों पर लगाए आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। देवलधार वारकोट द्वाराहाट स्थित ससुराल में जहर खाने से बेहोश महिला ने बृहस्पतिवार सुबह दम तोड़ दिया। मालगांव मल्ला निवासी कुंवर सिंह अधिकारी की पुत्री मुन्नी (37) की शादी वारकोट देवलधार निवासी महेंद्र सिंह नेगी के साथ हुई थी। बृहस्पतिवार सुबह जहर खाने पर ससुराली उसे यहां एसटीएच लाए। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर बीमार मां राधा देवी अपनी अन्य बेटियों के साथ अस्पताल पहुंची। मुन्नी का शव देखने के बाद बहनों ने कोतवाली पुलिस और एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव को घटना की जानकारी दी। आरोप लगाया कि ससुरालियों ने बेटी को जहर खिलाया है। मुन्नी को ससुराल के लोगों ने पहले भी प्रताड़ित किया था लेकिन पटवारी ने समझौता कराया था। इसके बाद भी ससुरालियों की प्रताड़ना में कमी नहीं आई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मायके के लोगों ने तहरीर नहीं दी है।
जहर खाने से महिला की मौत, ससुरालियों पर आरोप
विज्ञापन
जहर खाने से महिला की मौत, ससुरालियों पर आरोप