फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कुमाऊं में पढ़ रहे 103 छात्र पुलिस अलर्ट

कुमाऊं में पढ़ रहे 103 छात्र पुलिस अलर्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
कुमाऊं में पढ़ रहे 103 छात्र पुलिस अलर्ट
हल्द्वानी। कश्मीर के 103 छात्र कुमाऊं के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत हैं। केंद्र सरकार से निर्देश जारी होने के बाद खुफिया विभाग कश्मीरी छात्रों को लेकर काफी अलर्ट हो गया है। हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में कश्मीरी छात्रों के नहीं मिलने पर एलआईयू के कर्मचारी परेशान रहे। कुमाऊं के नैनीताल जिले में कश्मीर के 46, ऊधमसिंनगर में 41 पिथौरागढ़ में एक और अल्मोड़ा में 15 छात्र मदरसों से लेकर विभिन्न संस्थानों में अध्ययनरत हैं। सामान्यतया एलआईयू कश्मीरी छात्रों की जांच करती रहती है लेकिन केंद्र सरकार ने निर्देश जारी किया है कि आवेश में आकर कोई मारपीट नहीं कर सके। देहरादून सहित कई स्थानों पर पुलवामा मामले को लेकर आक्रोश है। इसी कारण खुफिया विभाग कश्मीरी छात्रों को लेकर काफी अलर्ट है। मंगलवार को एलआईयू की टीम एमबीपीजी कॉलेज में कश्मीरी छात्रों को ढूंढने के लिए गई थी लेकिन उनका पता नहीं चल सका। इसके पहले मेडिकल कॉलेज और रामनगर में एलआईयू टीम जांच कर चुकी है। डीआईजी अजय जोशी ने बताया कि पुलिस और एलआईयू की टीमें कश्मीरी छात्रों पर निगरानी रख रही हैं।
विज्ञापन



कुमाऊं में पढ़ रहे 103 कश्मीरी छात्र, खुफिया अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed